नालागढ़ के कसम्बोवाल गांव की सड़क के किनारे मिला युवक का शव

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ
नालागढ उपमण्डल के कसम्बोवाल गाॅव के सडक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस गाॅव के सम्पर्क सडक के किनारे एक बोरा पडा हुआ था, आने जाने वालो को जिस से बदबू सी महसूस आ रही थी,  जैसे ही बोरे में  सॅदिग्ध चीज होने की आशॅका बनी, जिस के बाद स्थानीय लोगों ने  पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने बोरे को देखा तो इस में एक अज्ञात युवक युवक का शव निकला ।

 

पुलिस ने ने शव को अपने कब्जे में लेक़र उसको  पोस्टमार्टम के लिए नालागढ चिकित्याल्य में भेज दिया गया है । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है।
इस मामले पर जानकारी देते हुये एसपी रोहित मालपानी ने बताया की एक  एक अज्ञात शव मिला है, जिसकी अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है,और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है , फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।

 

Latest News