नालागढ़ एजुकेशन सोसायटी की पार्किंग नीलामी अब 12 मार्च को

Nalagarh Others

DNN नालागढ़

नालागढ़ एजुकेशन सोसायटी (पुराना छात्र स्कूल के मैदान) की पार्किंग नीलामी अब 12 मार्च, 2024 को सांय 03.00 बजे उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने दी। पूर्व में 12 फरवरी, 2024 को प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण यह नीलामी पूरी नहीं हो पाई थी। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।

Latest News