नगर निकाय के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत

Others Politics Solan

Dnewsnetwork
सोलन ज़िला के नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 3 कथेड़ के लिए गौरव सुपुत्र स्व. देवी प्रकाश, निवासी वार्ड नम्बर 3, 16/2, द मॉल रोड सोलन, तहसील एवं ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी, नगर परिषद परवाणू एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 9 के लिए ऋचा शर्मा, सुपुत्री स्व. विजय कुमार शर्मा, निवासी प्लाट नम्बर 60, सैक्टर 1, परवाणू, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 7 शीला ककड़ के लिए ओम प्रकाश, सुपुत्र विद्या धर, निवासी वार्ड नम्बर 7, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 4 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि आज नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 2 हिमुडा के लिए पुनित शर्मा सुपुत्र हरि बल्लभ शर्मा, निवासी नज़दीक हिमुडा कॉलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 3 पड़ाव के लिए राहुल ठाकुर सुपुत्र गुरुदयाल सिंह, निवासी नज़दीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कण्डाघाट तथा विवेक अग्रवाल सुपुत्र विजय अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 6 कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 7 बृजेश्वर महादेव के लिए शिप्रा ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर 7 नज़दीक न्यू हास्पिटल कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत

सोलन ज़िला के नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज कुल 04 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 4 के लिए नीना राणा, निवासी वार्ड नम्बर 4, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 6 के लिए हर्ष लता, निवासी वार्ड नम्बर 6, नालागढ़, वार्ड नम्बर 8 के लिए महेश कुमार, सुपुत्र रामेश्वर दास, निवासी वार्ड नम्बर 8, नालागढ़ तथा वार्ड नम्बर 9 के लिए दौलत राम, सुपुत्र राम दित्ता, निवासी वार्ड नम्बर 9, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।

News Archives

Latest News