धर्मशाला नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित, मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Kangra Politics

Dnewsnetwork
धर्मशाला, 31 मई: नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। मतगणना पूरी होने के बाद उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहित रत्न ने सभी वार्डों के परिणाम घोषित किए तथा विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
मोहित रत्न ने बताया कि वार्ड नंबर-1 फेरसेटगंज से भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी ने 263 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशी को 216 मत मिले। वार्ड नंबर-2 भागसूनाग में भाजपा प्रत्याशी शमशेर सिंह ने 676 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ओंकार चंद को 422 तथा कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार को 231 मत मिले। वार्ड नंबर-3 मैकलोडगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी 368 मत लेकर विजयी रहीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शना देवी को 254 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-4 कश्मीर हाउस में कांग्रेस प्रत्याशी नीनूू शर्मा ने 607 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा प्रत्याशी नेहा सांगल को 249 तथा निर्दलीय प्रत्याशी वीना वर्मा को 112 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-5 खजांची मोहल्ला में कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा ने 627 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा की प्रत्याशी अरूणा कुमारी को 404 मत मिले। वार्ड नंबर-6 कोतवाली बाजार में भाजपा प्रत्याशी करिश्मा ने 866 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तजिंदर कौर को 237 तथा कांग्रेस प्रत्याशी बबीता को 258 मत मिले। वार्ड नंबर-7 सचिवालय से भाजपा प्रत्याशी आशु 356 मत लेकर विजयी रहीं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी भारद्वाज को 325, निर्दलीय रोज बाला को 175 तथा रेखा को 57 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-8 खेल परिसर में भाजपा प्रत्याशी प्रेरणा ने 551 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रानी देवी को 378 तथा निर्दलीय सरोज गुलरिया को 181 मत मिले। वार्ड नंबर-9 सकोह में निर्दलीय नरेश कुमार ने 631 मत प्राप्त कर जीत मिली जबकि निर्दलीय सुषमा कुमारी को 568, भाजपा प्रत्याशी राज कुमार को 403 तथा कांग्रेस प्रत्याशी सुमित धनोटिया को 33 मत मिले। वार्ड नंबर-10 श्यामनगर से कांग्रेस प्रत्याशी सुदेश कुमार ने 673 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा अमित भारद्वाज को 412 तथा निर्दलीय अतुल को 189 मत मिले। वार्ड नंबर-11 रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग ने 652 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा के अनीश कुमार को 579 मत मिले। वार्ड नंबर-12 बड़ोल से भाजपा की मीना कुमारी ने 992 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की स्वर्णा देवी को 622, निर्दलीय शीला मेहता को 29 तथा गायत्री देवी को 27 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर-13 दाड़ी में भाजपा के हर्ष ओबेराय ने 636 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। कांग्रेस के संदीप को 484, निर्दलीय तरुण को 247 तथा केशव को 20 मत मिले। वार्ड नंबर-14 कंड से कांग्रेस के अनोज ने 1050 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के शेखर आनंद को 666, निर्दलीय मितुल शुक्ला को 153 तथा संगीता खनका को 67 मत मिले। वार्ड नंबर-15 खनियारा में भाजपा के परवीन कुमार ने 985 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की रजनी को 834 तथा निर्दलीय प्रताप चंद को 146 मत मिले। वार्ड नंबर-16 सिद्धपुर में भाजपा के अनुपम कटोच ने 546 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निर्दलीय उषा रानी को 309 तथा कांग्रेस की बबीता को 302 मत मिले। वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी में भाजपा के विशाल जम्वाल ने 878 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस के सुरेश कुमार को 559, निर्दलीय किशन को 269, अनिल कुमार को 47 तथा सुभाष चंद को 36 मत मिले।

News Archives

Latest News