दिव्य हिमाचल संवाददाता संजय शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

01 अप्रैल परागपुर से दिव्य हिमाचल संवाददाता संजय शर्मा के आकस्मिक निधन पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक रवि वर्मा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा तथा कार्यालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संजय शर्मा का आज परागपुर में अपने आवास पर निधन हो गया था। वे 44 वर्ष के थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Latest News