rashifal

तुला राशि में चंद्रमा का हो रहा संचार, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Himachal News Others

राशिफल

06 मई, बुधवार। आज चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि तुला में हो रहा है। शुभ राशि में चंद्रमा के संचार के साथ ही आज सूर्य और बुध की सीधी दृष्टि भी चांद पर रहेगी। इससे सूर्य और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बना रहेगा जिससे मिथुन राशि के लोग अपनी योग्यता और प्रतिभा का लाभ ले सकते हैं, आपके लिए दिन कैसा रहेगा…

मेष
मेष राशि वाले अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आज का दिन सुखमय है। रात्रि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ

ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। आज उन्नतिकारक दिन है। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में परिवार के साथ समय हंसी खुशी से बीतेगा।

मिथुन
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय एवं महापुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क

क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल ना करें। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। जल्‍दबाजी न करें।

सिंह
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आज का दिन शुभ है। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या
आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें।

तुला

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक मामलों में रुचि रहेगी और मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक उलझन और लापरवाही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक
आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें, कोई सूचना परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम ना रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।

धनु

आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आनन्ददायक दिन है। आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धनखर्च हो सकता है।सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे भाग में आपका कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं। गणेशजी का ध्यान करना शुभ रहेगा।

मकर
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में रुचि रहेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन साबित होगा। सुख के साधनों और मनोरंजन पर ध्यान अधिक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर छात्र प्लानिंग कर सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने के लिए घर से बाहर निकलना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी और आपका दिन मंगलमय है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन

सावधानीपूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

News Archives

Latest News