डॉ राजीव बिंदल का इंस्टाग्राम एकाउंट हैक

Crime Politics Sirmaur

DNN नाहन।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक डॉ राजीव बिंदल ( Dr Rajeev Bindal) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। रविवार शाम विधायक डॉ राजीव बिंदल ने अपने ऑफिशल फेसबुक पेज पर इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने की जानकारी को सांझा किया है।
विधायक डॉ राजीव बिंदल ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उनका इंस्टाग्राम एकाउंट ( Instagram) हैक हो गया है। विधायक ने सभी लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि मेरे इंस्टाग्राम (Instagram) एकाउंट से आने वाले किसी भी प्रकार के मैसेज अथवा आग्रह को स्वीकार न करें। विधायक ने लोगों से इस विषय पर सावधान रहने की अपील की है।

Latest News