DNN सोलन
चंडीगढ़- शिमला नेशलन हाईवे भूस्खलन के कारण बंद होने के चलते डीसी सोलन ने इस मार्ग पर बने सनवारा टोल प्लाजा को बंद करने के आदेश जारी किए है। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा को क्षेत्र के लोगों ने टोल को बंद करने के लिए एक पत्र भी स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने डिजाजस्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 की सेक्षन 34 के तहत आगामी आदेशों तक टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी किए है।














