डा. बिंदल को एक बार फिर भाजपा की कमान

Himachal News Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया है। डा. राजीव बिंदल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने उनकी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की है।  2 दिन पहले ही सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकृति के लिए जेपी नड्डा को सौंपा गया था। इसके बाद अब डॉ. राजीव बिंदल को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नड्डा ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री को भी बदल दिया है। इसके तहत पवन राणा को दिल्ली भेज दिया गया है तथा उनके स्थान पर अब सिद्धार्थन को संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। बता दें कि भाजपा का एक खेमा संगठन महामंत्री से भी नाराज चल रहा था तथा तत्कालीन विधायक रमेश धवाला कई बार खुलकर पवन राणा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

Latest News