टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता को चैक भेंट किया

Himachal News Others Una
DNN ऊना
4 सितंबर। टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार को उपायुक्त राघव शर्मा ने उनके घर बदाऊं जाकर बधाई दी और जिला प्रशासन की ओर से 21 हजार रुपए का चैक भेंट किया। डीसी ने कहा कि ऊना जिला निवासी निषाद कुमार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और उम्मीद है कि अगले पैरालंपिक में वह देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि हाई जंप प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर निषाद कुमार ने न सिर्फ जिला ऊना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार जिला ऊना के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं और एक पूरी पीढ़ी उनसे प्रेरित होकर खेलों की ओर आकर्षित होगी। वहीं निषाद कुमार ने जिलाधीश राघव शर्मा का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी वह करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

Latest News