झाड़माजरी में दर्दनाक सड़क हादसा, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला बरोटीवाला थाना क्षेत्र के झाड़माजरी बाजार का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई शाम झाड़माजरी बाजार में एक बस की चपेट में आने से विजय ठाकुर निवासी गांव सरियाला, डाकघर सरियाला, तहसील कुठाड़, जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बस नंबर HP93A-2146 का चालक वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही तथा गलत दिशा में चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा पेश आया।
मामले की पुष्टि करते हुए अशोक वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बरोटीवाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही

News Archives

Latest News