जीनियस ग्लोबल स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
जीनियस ग्लोबल स्कूल सोलन ने शनिवार को अपना 16वां वार्षिक समारोह का आयोजन किया। सत्य अहिंसा परमो धर्म विषय पर आधारित इस समारोह में समाजसेवी हरमेल धीमान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग  पर आधारित नृत्य नाटिका रही। बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं को मंच के माध्यम से उजागर किया गया। साथ ही बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों में अपनी कला छवि का प्रदर्शन कर अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले स्कूल के एमडी नीती शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही स्कूल की गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष पहले 6 बच्चों से शुरू किए गए स्कूल में आज 600 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से पोषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की  प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल हमेशा से ही एक बेहतरीन मंच प्रदान करने का प्रयास करता रहा है ताकि उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर मिल सके। मुख्य अतिथि हरमेल धीमान ने अपने अभिभाषण में कहा कि जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चे सही मायनों में जीनियस है। यहां इतने छोटे बच्चों का स्टेज पर अदभुत प्रस्तुति देना लाजवाब है। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। इन्हें अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों से शोभित करना भी आवश्यक है। इस कार्य में अभिभावक और शिक्षक बेजोड़ कड़ी का कार्य करते हैं। उन्हें कहा कि आज के दौर में लड़का लड़की को एक समान अवसर मिल रहे हैं लेकिन हमारा समाज अभी भी लड़कियों के मुकाबले लड़कों को अधिक आजादी देते हैं जबकि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी साथ ही भविष्य की चुनौतियां को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियां की भी खूब सराहना की। इस अवसर पर डारेक्टर विपुल शर्मा, पुनीत वर्मा, भुवनेश्वरी शर्मा, राज कौशल के इलावा डा. मनमोहन कौशल, मनोज शाह, अमित कुमार, प्रदीप शर्मा, वेद प्रकाश, जोगिन्द्र कुमार व राजेश कालिया, विक्रम मट्टू मौजूद रहे।

Latest News