ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में होगा दूसरे चरण में मतदान 

Kullu Politics

Dnewsnetwork कुल्लू, 27 मई 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के तहत 28 मई (गुरुवार) को ज़िला कुल्लू की 85 पंचायतों में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगा। 85 पंचायतों में मतदान के लिए 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए 1948 मतदान कर्मी तथा लगभग 974 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ज़िला में कुल 3,17,476 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,60,949 पुरुष तथा 1,56,527 महिला मतदाता शामिल हैं।

विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में विनन, बिशला धार, बुच्छैर, ब्युंगल, डिंगी धार, जावन, कमांद, कराणा-1, खणी, लझेरी, पलेही, फनौटी तथा पोखरी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।

विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों में बाहु, बलागाड़, बनोगी, बिहार, चकुरठा, चनौन, दुशाहड़, जमद, खाड़ागाड़, पेखड़ी, शैंशर, शिल्ही, टील तथा थाटीबीड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में बजौरा, भलाण-2, भ्रैण, दियार, दलाशनी, गड़सा, जां, खोखन, मनिकर्ण, मशगां, पारली, पुंथल, रैला, रतोचा, शिलिहार-2, शिल्लीहार तथा शुरड़ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड कुल्लू की 14 पंचायतों में बल्ह-2, ब्राह्मण, भूमतीर, भुलंग, डूघीलग, ग्राहण, जिंदौड़, मानगढ़, मझाट, नलहाच, पाहनाला, सेऊगी, शिलानाल तथा तलोगी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में बड़ाग्रां, गाहर, गोजरा, हलाण-2, हुरंग, कन्याल, करजां, लरांकेलो, मनाली, राउगी, रुमसू, सरसेई, शनाग, शिल्हा हलाण तथा वशिष्ठ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।
विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों में बागा सराहन, बाड़ी, भालसी, डीम, घाटु, जगातखाना, कशोली, कोट, कुशवा, नित्थर, शिल्ली तथा तवार में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।

News Archives

Latest News