– 17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित
Dnewsnetwork
चम्बा, 14 सितम्बर
जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को
ऊना, 14 सितम्बर। भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर आॅपरेटर व आॅटो इलेक्ट्रिशियन के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 18 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल में डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, 10वीं, 12वीं व स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष और वेतन कम्पनी द्वारा निर्धारित नियमों के अुनसार दिया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 90417-60870 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में
ऊना, 14 सितम्बर। सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वेतन 18,000 से 24 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। साथ ही, एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।