ग्राम पंचायत मानपुरा के खलूनी में कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

12 फ़रवरी। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राम कुमार गत सांय सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानपुरा के खलूनी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार ने कहा कि आज नशा हम सभी के समक्ष एक विकराल चुनौती बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को नशे के सम्बन्ध में जागरूक बनाने के साथ-साथ उनकी असीमित ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाए। खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं अपितु उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मज़बूत भी बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में शामिल होने तथा नशे से दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।
मुख्य संसदीय ने कबड्डी खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
राम कुमार ने आयोजकों को अपने ओर से मंच निर्माण व मैदान के सुदृढ़िकरण के लिए एक लाख 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस प्रतियोगिता में  50 टीमों ने भाग लिया।
लड़कियों व लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में राजपुरा खेलों इंडिया सेंटर तथा 45 किलोग्राम वज़न वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता दभोटा की टीम विजेता रही।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान नाम देव, उप प्रधान ज्ञान चन्द, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, वार्ड सदस्य बलजीत सिंह लम्बा, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र सिंह सैणी, समाजसेवी गुरूचरण सिंह, बजरंग युवा क्लब के सभी सदस्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Latest News