ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

21 अप्रैल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्ड़ाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन अंशु चैधरी ने उपस्थित लोगों को बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिवस, मुफ्त कानूनी सहायता, मध्यस्थता, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम, पंचायती राज के न्यायिक कार्य, लोक अदालत इत्यादि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान मोना चंचल, वार्ड के सदस्य, पूर्व प्रधान  तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Latest News