गुलहाड़ी पंचायत में कलाकारों ने बताई सरकारी योजनाएं 

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

28 मई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच ने विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में गत दिवस ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100, अखण्ड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवाई योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर ग्राम पंचायत गुलहाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, बीडीसी सदस्य मधु ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest News