गाड़ी खाई में गिरी एक युवती की मौत

Crime Solan

Dnewsnetwork
सोलन, 19 मई : सोलन के कंडाघाट उपमंडल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक युवती की मौत हो गई। जबकि घटना में अन्य 4 लोग घायल हुए है। जिनका उपचार कंडाघाट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चायल कंडाघाट मार्ग पर दोची ने नजदीक एक गाड़ी खाई में गिर गई। जैसे ही ग्रामीणों को गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी वे तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने एक 24 वर्षीय युवती पूनम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल तोताराम, सुनीता, कौशल्या, व निर्मला को चोटें आई है। इनका उपचार चल रहा है। यह लोग चायल की और से सोलन की ओर जा रहे थे कि रास्ते में दोची के नजदीक अचानक गाड़ी खाई में गिर गई। डीएसपी अशोक चाैहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक युवती पूनम की मृत्यु हुई है।

News Archives

Latest News