DNN धर्मशाला
08 मार्च। सभी उत्पादक संगठन उचित प्लालिंग के साथ कार्य करें। यह उद्गार उप महाप्रबन्धक, बी.आर.प्रेमी ने कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना ज़िलों के कृषक उत्पादक संगठनों के लिए आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा कार्यशाला में कृषक उत्पादक संगठनों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन एफपीओ वार उनके व्यवसाय, ट्रेनिंग एवं सदस्यता के विषय, एफपीओ की समस्याओं को समझने एवं सदस्यता के विषय में किया गया है। उन्होंने कहा कि ई-नाम के माध्यम से देश में कई किसान व्यवसाय कर रहे हैं एवं उचित मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने ई-नाम के तहत होने वाली टेस्टिंग प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने एफपीओ को सदस्यता बढ़ाने एवं एफपीओ के उद्देश्य के अनुसार कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने नई विपणन तकनीकों को अपनाने एवं सभी को ई-नाम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एफपीओ को ऐप के माध्यम से उत्पाद बेचने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा एफपीओ हेतु व्यवसाय विकास सहायता, कृषि अवसंरचना निधि, कृषि कोष आदि योजनाओं पर एक संक्षिप्त प्रस्तृति दी गई। राहुल कुमार कांगड़ा प्रयोगशाला विश्लेषक ने ई-नाम पोर्टल के विषय में एवं ई-नाम के माध्यम से खरीद-फरोख्त के विषय में एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस कार्यशाला में अमृत कुमार बर्नवाल प्रबन्धक, कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर, बिलासपुर तथा ऊना जिला के जिला विकास प्रबन्धकों, दिशा एवं किरण एपीएमसी शिमला सहित 18 कृषक उत्पादक संगठनों के मख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।















