कुल्लू जिला में निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू
02 नवंबर कुल्लू जिला के सैंज से करीब 5 किलोमीटर दूर सैंज रोपा नियुली सड़क पर दरमेढा गांव के पास एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना बुधवार सुबह तब घटी जब एक निजी स्कूल की बस करटाह, नियुली गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। इसी दौरान बस अचानक दरमेढा के पास सड़क से बाहर निकल गई और गनीमत यह रही कि बस एक पेड़ के सहारे रुक गई। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें एक बच्चे को हल्की चोट आई है तथा सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Latest News