किन्नौर में पहाड़ो से गिरी चट्टान, नेशनल हाइवे-05 बंद रहा

Himachal News Kinnaur Others

 

DNN किन्नौर

15 सितम्बर। किन्नौर जिला के चौरा समीप मंगलवार रात पहाडियो से चट्टान खिसकने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हुआ है जिसके चलते करीब 17 घण्टो से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 अवरुद्ध हुआ है ऐसे सड़क के दोनों ओर सैकड़ो यात्री फसे हुए है।

जिला के चौरा समीप पहाड़ी से चट्टान खिसकने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के निचली तरफ दीवार व सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है ऐसे में स्थानीय प्रशासन,व राष्ट्रीय उच्च मार्ग- के कर्मी सड़क बहाली का काम कर रहे है बताते चलते कि मंगलवार रात चौरा समीप पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने के बाद विभिन्न मोबाइल सेवाओ के इंटरनेट भी मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार दोपहर एक बजे तक प्रभावित रहा बरहाल फिलहाल इंटरनेट की सुविधा तो बहाल हो गयी है लेकिन अभी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहाली का काम जारी है और शाम तक सड़क बहाली की उम्मीद भी जताई जा रही है।

बता दे कि जिला किन्नौर में लगातार तीन से चार दिन भारी बारिश का दौर जारी रहा ऐसे में जिला के कई क्षेत्रों के भूस्खलन, व चट्टानों के खिसकने का मामला सामने आया है जिसके चलते प्रशासन ने लोगो को बिना वजह सफर करने से भी मनाही की है ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।

News Archives

Latest News