DNN धर्मशाला
08 सितम्बर। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल-2 के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा चौक से सालिग रोड़ पर कंकरीट कार्य के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 08 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2021 तक बंद रहेगी।
उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है ताकि कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।












