और नशे में मिली महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Crime Mandi

DNN मंडी
जहां प्रदेश के युवा नशे के दलदल में फसते जा रहे हैं। वही इस काम में महिलाएं भी पीछे नहीं रह गई हैं।
प्रदेश के किसी न किसी हिस्से में महिलाओं के भी नशे के सेवन करने के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला मंडी जिला के सुंदर नगर में सामने आया है।
यहां एक महिला देर रात चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21पर नशे में धुत मिली। महिला के टल्ली होकर हाईवे पर पेट्रोल पंप के साथ पड़ी होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।

News Archives

Latest News