उपायुक्त ने मैड़ी मेला में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Himachal News Others Una
DNN ऊना
1 मार्च – मैड़ी में 27 फरवरी से 10 मार्च तक चल रहे होली मोहल्ला मेले में की गई व्यवस्थाओं का उपायुक्त राघव शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में स्थापित किए गए सभी सेक्टरों का दौरा किया और सेक्टर मैजिस्टेªट से आवश्यक जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।

Latest News