अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

22 अक्तूबर। ठियोग थाना क्षेत्र के संधू के समीप चिखड़ सड़क पर एक कार नंबर HP63B- 8942) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिल (30) निवासी संधू और देवेंद्र (53) निवासी कुमारसेन के रूप में हुई है।
हादसा बीती रात एक बजे के करीब हुआ। हादसे के वक़्त कार में दो ही व्यक्ति सवार थे। रौनकाली मंदिर के पास चालक ने नियंत्रण खोया और कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलने के बाद ठियोग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया, तो दोनों कार सवार मौके पर मृत मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Latest News