अंजना राणा बनी धर्मपुर इकाई की प्रधान

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की धर्मपुर इकाई के चुनाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में चुनाव परिवेक्षक देवेन्दर कुमार (वन विभाग, सह परिवेक्षक दिलीप कुमार ( वन विभाग) व सत्य देव रतूड़ी (चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता मे सर्व सहमति से सम्पन्न हुए जिसमे विभिन्न विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे, जिसमे अंजना राणा (स्वास्थ्य विभाग) को प्रधान पद, श्याम सिंह चौहान (भू व्यवस्था विभाग) वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद मोहन सिंह (पशुपालन विभाग) महासचिव व विवेक जोशी (स्वास्थ्य विभाग) कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए।

अध्यक्षा अंजना राणा व महासचिव मोहन सिंह ने कहा कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के पश्चात कार्यकरणी का विस्तार किया जायगा, जिसमे सभी विभागों के कर्मचारियों को स्थान दिया जायगा। उन्होने हाउस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जो विश्वास उन पर जो कर्मचारियों में जताया है। वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतर कर कर्मचारियों कि सभी समस्या का समाधान कर सके। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की धर्मपुर इकाई के चुनाव में शमशेर सिंह, जिला संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Latest News