नौणी विवि ने विभिन्न कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ाई

DNN नौणी 13 अक्तूबर। डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय और व्यापार प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल https://www.yspuniversity.ac.in/yspuniversity/ पर […]

Continue Reading

भेड़-बकरियों के बीच मची भगदड़, गहरी खाई में गिरने से 200 से अधिक की मौत

DNN शिमला 13 अक्तूबर। जिला शिमला के जुब्बल थाना के अंतर्गत भरोट गांव में 200 से अधिक भेड़-बकरियों की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक भेड़-बकरियों के बीच भगदड़ मच गई और रास्ता तंग होने की वजह से 200 से अधिक यह भेड़-बकरियां गहरी खाई में समा […]

Continue Reading

कश्मीर घाटी में आंतकी हमले के विरोध में नाहन में निकाली मशाल यात्रा

DNN नाहन 12 अक्तूबर। जम्मू कश्मीर में हाल ही में पेश आई आंतकी घटना के विरोध में मंगलवार शाम हिंदू जागरण मंच के बैनर जिला मुख्यालय नाहन में एक मशाल यात्रा निकाली गई। आंतकी घटना के विरोध में रोष स्वरूप आयोजित इस मशाल यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दरअसल हिंदू जागरण […]

Continue Reading

अखिल भारतीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत सोलन जिला में अब तक 1600 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित

DNN सोलन 12 अक्तूबर। जन-जन तक निःशुल्क विधिक सेवाओं के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला में गत एक सप्ताह में 32 शिविर, 13 डोर-टू-डोर शिविर आयोजित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं […]

Continue Reading

धान खरीद न शुरू होने को लेकर किसानों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, जमकर किया प्रदर्शन

DNN नालागढ़ (रेखा शर्मा) 12 अक्तूबर। नालागढ़ में मंगलवार को धान की फसल की खरीद न शुरू होने से गुस्साए किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने धान से भरे टै्रक्टरों से पूरा एसडीएम कार्यालय घेर लिया और टै्रक्टरों को परिसर में ही खड़ा कर दिया। जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए और रोष […]

Continue Reading

दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए सैक्टर मैजिस्ट्रेट नियुक्त

DNN कुल्लू 12 अक्तूबर। सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 15 से 21 अक्तूबर, 2021 तक मनाया जा रहा है। कोविड-19 के दृष्टिगत आम लोगों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते इस बार भी दशहरा उत्सव को केवल पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा। ढालपुर मैदान में केवल देव समागम की परंपराओं का निर्वहन होगा। […]

Continue Reading

जिला कुल्लू के इन क्षेत्रों मे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

DNN कुल्लू 12 अक्तूबर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू विमल ने सूचित किया है कि 11 केवी विद्युत लाईनों की आवश्यक मरम्मत तथा रख-रखाव के चलते 11 केवी गांधीनगर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों टीवी टाॅवर, चुंगी, शास्त्रीनगर, अप्पर व लोअर बदाह में 14 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे […]

Continue Reading

चण्डी तथा खाली में मतदान के लिए किया जागरूक

DNN सोलन 12 अक्तूबर। जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वीप के […]

Continue Reading

हफ्ते के इन 5 दिनो मे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

DNN बिलासपुर 12 अक्तूबर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली की तारे बदलने हेतु 63 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर बिनोला में जाखन, पेट्रोल पंप घागस व आसपास के क्षेत्र में 13 व 14 अक्तूबर को 9 बजे से 5 बजे तक, स्पर फीडर भराथू में भराथू, जंगल ब्रांश व आसपास के क्षेत्र […]

Continue Reading

कोविड नियमों में रियायत….लोग अब नवरात्रों में कर पाएंगे भंडारे-जगराते

DNN मंडी 12 अक्तूबर। मंडी जिला में नवरात्रों के दौरान लोग अब एसडीएम से अनुमति लेकर भंडारों-जगरातों जैसे आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसडीएम के पास लिखित आवेदन करना होगा। ऐसे आयोजनों में लोगों की उपस्थिति स्थान की क्षमता से 50 फीसदी तक सीमित रहेगी। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि सभी एसडीएम […]

Continue Reading