महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली जनजागरण रैली

DNN शिमला 04 दिसम्बर। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ शिमला में कांग्रेस ने निकाली जनजागरण रैली, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर भाजपा को दिखाएंगे सत्ता से बाहर का रास्ता,,,राठौर महंगाई को मुद्दा बनाकर उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भी महंगाई को हथियार बनाने जा […]

Continue Reading

जिला परिषद बैठक अब 21 दिसम्बर को

DNN कुल्लू 04 दिसम्बर। सचिव जिला परिषद कुल्लू ने जानकारी दी है कि जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जो आगामी 7 दिसम्बर को प्रस्तावित थी, अब 21 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार कुल्लू में अध्यक्ष जिला परिषद पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

Continue Reading

पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होगा क्राफ्ट मेला व लोकनृत्य प्रतियोगिता

DNN केलंग 04 दिसम्बर। तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने  केलंग में  जनजातीय उप योजना के तहत आवंटित बजट  की समीक्षा  बैठक  की अध्यक्षता की । परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा  बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि अटल-टनल रोहतांग के बन जाने से जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ गयी है। […]

Continue Reading

लोक कल्याण व जनसेवा जनप्रतिनिधियों का हो मुख्य ध्येय-डाॅ. सैजल

DNN सोलन 04दिसम्बर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मुख्य ध्येय लोक कल्याण तथा समाज सेवा होना चाहिए ताकि आमजन को समय पर सहायता प्रदान की जा सके। डाॅ. सैजल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौणाजी के फ्लाई, कनाह तथा दरांह-मनूह में 21 लाख रुपए […]

Continue Reading

11 और 12 दिसंबर को शिमला में जुटेंगे देश भर से पर्यटन अनुभवी, प्रदेश में भावी पर्यटन की तलाशी जाएगी संभावनाए,एचपीयू का पर्यटन विभाग करवाएगा आयोजन।

DNN शिमला 04 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के पर्यटन विभाग द्वारा 11 और 12 दिसबंर को शिमला में दो दिवसीय (Roadmap of developing tourism in himachal pradesh) कॉन्क्लेव का आयोजन होगा जिसमें देश व प्रदेश भर से लंबे समय से पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए 50 लोग जुटेंगे और हिमाचल प्रदेश के भावी पर्यटन […]

Continue Reading

ब्लॉक परागपुर के गांव चम्बा खास में विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन

DNN धर्मशाला 04 दिसम्बर।पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, धर्मशाला के सौजन्य से डीएफएस के निर्देशानुसार आज ब्लॉक परागपुर के गांव चम्बा खास में पशुपालन, मत्स्य पालन पर विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर मे मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल, कृषि प्रबंधक मुनीष, निदेशक पीएनबीआरसेटी महेन्द्र शर्मा, पंजाब नेशनल […]

Continue Reading

शूलिनी विश्वविद्यालय में बच्चों के लिए शेक्सपियर पर चर्चा

DNN सोलन 04 दिसम्बर।शूलिनी विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के साहित्यिक समाज, बेलेट्रिस्टिक ने शेक्सपियर के नाटकोंके एक पहलू पर चर्चा करते हुए एक शानदार सत्र का आयोजन किया, जिसे आमतौर पर आलोचकोंद्वारा उपेक्षित किया जाता है जिसका नाम है, “शेक्सपियर फॉर चिल्ड्रन”। सत्र के वक्ता श्री सम्राटशर्मा, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, शूलिनी विश्वविद्यालय थे।चर्चा पैनल में शूलिनी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रमुख, प्रो मंजू जैदका और अन्य संकायसदस्य श्री तेज नाथ धर, श्रीमती पूर्णिमा बाली, श्री नीरज पिजार, श्रीमती साक्षी सुंदरम, श्री राजेशविलियम्स और श्री नवरीत साही शामिल थे।सत्र की शुरुआत बच्चों के लिए लिखे गए साहित्य के उद्भव के परिचय के साथ हुई। बच्चों के साहित्यके इतिहास की जड़ें विदेशी लोककथाओं, भारतीय लोककथाओं, प्राचीन ग्रीस और रोम की कहानियोंऔर फारस में उत्पन्न दंतकथाओं में जानवरों से बात करने के विचार की तरह मौखिक रूप से पारितकहानियों में हैं।इसके अलावा, सत्र में शेक्सपियर और बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में चर्चा की गई।श्री शर्मा ने चार्ल्स और मैरी लैम्ब की “टेल्स फ्रॉम शेक्सपियर” जैसी कुछ कृतियों और क्लासिकनाटकों की कई अन्य रीटेलिंग का उल्लेख किया। उन्होंने “रोमियो एंड जूलियट” और “मैकबेथ” जैसेप्रसिद्ध नाटकों पर भी चर्चा की। साथ ही वार्ता के बाद उपस्थित लोगों और पैनलिस्टों द्वारा पूछे गएप्रश्नों के आधार पर एक दिलचस्प चर्चा भी हुई।

Continue Reading

सरकारी विभागों के साथ उपभोक्ताओं पर भी बिजली बोर्ड की करोड़ों की लेनदारी, कार्रवाई की तैयारी

DNN नाहन 04दिसम्बर। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में न केवल आम उपभोक्ता बल्कि सरकारी विभाग भी समय पर बिजली के बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। नतीजतन बिजली बोर्ड की करोड़ों रूपए की लेनदारी हो गई है। ऐसे में अब बिजली बोर्ड काफी समय से बिजली बिलों की लंबित अदायगी को लेकर सख्त कार्रवाई करने […]

Continue Reading

 एनजीओ भवन निर्माण को भूमि चिह्न्ति करने के दिए दिशा निर्देश

DNN धर्मशाला 04 दिसंबर। कांगड़ा जिला में सभी उपमंडलों में कर्मचारियों के लिए एनजीओ भवन निर्मित करने के लिए भूमि चिह्न्ति करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कर्मचारियों को बैठकें इत्यादि करने में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शनिवार को धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय संयुक्त सलाहाकार समिति […]

Continue Reading

11 केवी बरवाला व योल फीडर के तहत 06 दिसम्बर को बिजली बंद

DNN धर्मशाला 04 दिसम्बर। विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्मचंद भारती ने जानकारी दी है कि 11 केवी बरवाला तथा 11 केवी योल फीडरों के आवश्यक रख-रखाव के लिये 06 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक फतेहपुर, सिद्वबाड़ी, तपोवन, छैंटी, बरवाला, झियोल, सिद्धपुर, रक्कड़, हिमुडा कार्यालय, ग्यतोटैम्पल, योल, योल […]

Continue Reading