सोलन में पार्क गाड़ी का पंजाब के मौरा मे कटा टोल

DNN सोलन, 8 नवंबर : सोलन में पार्क गाड़ी का रात को ढाई बजे पंजाब के मौरा मे टोल कटने का मामला सामने आया है। जिसके कारण गाड़ी मालिक भी हैरान है। उसने टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत भी की है। कुछ समय पहले घर की पार्किंग में तैनात वाहन का चालान होने का मामला भी सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार सोलन तहसील में तैनात पटवारी प्रतीक शर्मा की गाड़ी नंबर एचपी 64 ए- 8086 उनके घर देवठी में घर पर पार्क थी। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो उसमें उनकी गाड़ी का टोल 155 रुपए कटने का मैसेज आया। जिससे वे हैरान हो गए। प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी घर में ही पार्क थी, लेकिन उनका टोल मौरा पंजाब टोल प्लाजा में रात को करीब ढाई बजे कटा। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने टोल फ्री नंबर पर की है।

Continue Reading

पारदर्शी सुशासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डीसी-एसपी सम्मेलन के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते हुए ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ शीघ्र प्रदान किए जा सकंे। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान-जयराम ठाकुर

DNN मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी वक्तव्य में कहा कि इंडी ब्लॉक हिमाचल की तरह झारखंड के लोगों को भी ठगने की तैयारी कर रहा है। हिमाचल की तरह झारखंड के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के समूह इंडी गठबंधन ने अपनी गारंटियों का पिटारा […]

Continue Reading

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा: कमलेश ठाकुर

DNN धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा। वर्तमान समय में लगभग 250 करोड़ रूपये की लागत से यहां विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत […]

Continue Reading

कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य- हरदीप सिंह बावा

DNN  नालागढ़ नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ( Hardeep Singh Bawa) ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामशहर में आयोजित ‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। हरदीप सिंह बावा ने […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श

एसजेवीएनएल 15 जनवरी, 2025 तक तीन ऊर्जा परियोजनाओं पर अन्तिम जवाब देना सुनिश्चित करे DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक […]

Continue Reading

Himachal News गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया : बिंदल

DNN शिमला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है, गांरटियों के नाम पर धोखा दिया और गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया । बोलते हैं […]

Continue Reading

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री

DNN शिमला हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश […]

Continue Reading

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी हिमाचल भाजपा के मुद्दे पर मोहर लगाई- शैलेंद्र

DNN सोलन: भाजपा के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडाफोड़ हो गया है। शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए हिमाचल की आम जनता को झूठे वादों से गुमराह किया और […]

Continue Reading

Hamirpur News जन शिकायतों का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री ने सेरा विश्राम गृह नादौन में जन शिकायतें सुनीं DNN हमीरपुर/कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरन्तर बहुआयामी प्रयास कर रही है। जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव […]

Continue Reading