नौणी विवि लाइब्रेरी में एस्पायर जोन का शुभारंभ

Dnewsnetwork डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के सत्यानंद स्टोक्स (एस.एन.एस.) पुस्तकालय ने छात्र सहायता सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ‘एस्पायर ज़ोन’ की स्थापना की है। प्रशासनिक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित इस सुविधा की स्थापना एचडीएफसी बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान किए गए सहयोग से की गई है। इस सुविधा का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बवेजा ने एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड राजीव बंसल की उपस्थिति में किया। ‘एस्पायर ज़ोन’ को संघ लोक सेवा आयोग, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी), ए.आर.एस., वन सेवाओं तथा बैंकिंग सेवाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। एचडीएफसी बैंक ने इस केंद्र के लिए मॉड्यूलर रीडिंग केबिन, ऑनलाइन संसाधनों तक पहुंच के लिए डिजिटल हब, दस पुस्तक रैक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के संग्रह सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इन संसाधनों के जुड़ने से एसएनएस पुस्तकालय का संग्रह और समृद्ध हुआ है, जिसमें अब 85 हजार से अधिक पुस्तकें, शोध प्रबंध, जर्नल, ई-पुस्तकें और ई-जर्नल शामिल हैं। प्रो. बवेजा ने इस सुविधा को विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने पर्लेगो (Perlego) और मैग्ज़टर (Magzter) डेटाबेस के माध्यम से 13 लाख से अधिक ई-पुस्तकों तथा पांच लाख से अधिक वैश्विक पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और जर्नलों तक पहुंच भी उपलब्ध कराई है। 3,975 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला एसएनएस पुस्तकालय 500 से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए 665 वर्गमीटर का समर्पित अध्ययन क्षेत्र उपलब्ध कराता है, जहां डिजिटल सूचनाओं तक पहुंच के लिए उच्च गति की वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। पुस्तकालय में ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म, आर.एफ.आई.डी.  तकनीक, ओपन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (ओपैक), कोहा लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम, मल्टीमीडिया सेंटर, बुक क्लब, प्लेजरिज्म डिटेक्शन सेवाएं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समर्पित अनुभाग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। एचडीएफसी बैंक के सहयोग की सराहना करते हुए प्रो. बवेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय का पुस्तकालय विद्यार्थियों और शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और सीईआरए संसाधनों के उत्कृष्ट उपयोग के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने तथा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया। राजीव बंसल ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र की परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया तथा बैंकिंग उत्पादों और अवसरों का उपयोग कर उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा, विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, पुस्तकालय सलाहकार समिति के सदस्य, छात्र प्रतिनिधि तथा एचडीएफसी बैंक, सोलन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

Continue Reading

शूलिनी विवि में AI और ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित

Dnewsnetwork सोलन, 22 जून शूलिनी यूनिवर्सिटी के योगानंद स्कूल ऑफ़ ऐ आई , कंप्यूटर्स एंड डेटा साइंसेज ने IIIT ऊना और IIT रोपड़ के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (iHub AWaDH) के साथ मिलकर सोमवार को ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन और कॉग्निटिव कंप्यूटिंग (HCICC-2026) पर दूसरी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस कॉन्फ्रेंस में भारत और विदेशों से एकेडेमिशियन, रिसर्चर, इंडस्ट्री […]

Continue Reading

कांग्रेस का केंद्र पर झूठा आरोप पूरी तरह बेनकाब, शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल को लगातार मिल रही है भरपूर वित्तीय सहायता : हर्ष महाजन

– कांग्रेस का ‘केंद्र से पैसा नहीं मिला’ का झूठ बेनकाब, मोदी सरकार ने हिमाचल की शिक्षा योजनाओं के लिए जारी किए 1,96,329 लाख : हर्ष महाजन – समग्र शिक्षा से लेकर पीएम-पोषण तक केंद्र ने खोला खजाना, फिर भी शिक्षा व्यवस्था बदहाल क्यों? कांग्रेस सरकार दे जवाब : महाजन Dnewsnetwork शिमला भाजपा के वरिष्ठ […]

Continue Reading

Baddi Police का तस्करों पर प्रहार, 21.434 किलो चूरा-पोस्त और 123 ग्राम अफीम बरामद दो गिरफ्तार

Dnewsnetwork बद्दी, 20 जून 2026। पुलिस जिला बद्दी ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 21.434 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) तथा 123 ग्राम अफीम बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया […]

Continue Reading

मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर

युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा से होगा नशामुक्त और विकसित समाज का निर्माण Dnewsnetwork जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, खेल, सामाजिक सहभागिता पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन जैसे विभिन्न विषयों […]

Continue Reading

300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली के झटके : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में “घर-घर” खेल रही आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई Dnewsnetwork शिमला : शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े-छोटे नेताओं ने विधानसभा चुनाव के समय 300 यूनिट […]

Continue Reading

हरोली के तीन क्लस्टर देश के 38 पायलट क्लस्टरों में शामिल, 97 करोड़ की योजना से बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

6,240 किसान परिवार होंगे लाभान्वित, ‘समृद्धि की पाठशाला’ में किसानों को आधुनिक जल प्रबंधन और एम-सीएडीडब्ल्यूएम योजना की दी जानकारी Dnewsnetwork ऊना, 20 जून. हर बूंद का सदुपयोग और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ हरोली ब्लॉक के पालकवाह में शनिवार को ‘समृद्धि की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में […]

Continue Reading

Dharampur परियोजना में 10 आंगनवाड़ी सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Dnewsnetwork धर्मपुर (मंडी), 20 जून।  समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना धर्मपुर में विभिन्न आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 5,800 रुपये […]

Continue Reading

UHF नौणी SOLAN में फल, सब्जी प्रसंस्करण एवं बेकरी उत्पाद डिप्लोमा के लिए प्रवेश शुरू

Dnewsnetwork नौणी: खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय कौशल आधारित फल, सब्जी प्रसंस्करण एवं बेकरी उत्पाद डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित यह कार्यक्रम […]

Continue Reading

SOLAN में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित

83 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक Dnewsnetwork उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि 28 जून, 2026 को ज़िला सोलन में प्लस पोलियो अभियान के तहत 83 हजार बच्चों को प्लस पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय परामर्श अनुवर्ती तथा ज़िला प्रतिरक्षण कार्य बल (प्लस पोलियो, ह्यूमन […]

Continue Reading