90 हज़ार के गहने चोरी के मामले में चंडीगढ़ से एक महिला गिरफ्तार

Crime Kullu

DNN मनाली  (रेणुका गोस्वामी)
ज़िला कुल्लू के अखाड़ा बाजार से 90 हजार के सोने के गहने चोरी मामले में एक महिला को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति के घर से करीब 90 हज़ार के गहने चोरी हुए थे। इस संबंध में उसने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी थी। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद कुल्लू के सभी ज्वेलर्स के पास गहने बेचने और खरीदने की जांच की। पुलिस की एक टीम ने सभी स्थानीय ज्वैलर्स से सोने के गहने बेचने वाले के बारे पूछताछ की। जिसमें एक ज्वैलर ने बताया कि एक महिला ने बिल प्रस्तुत करने के वादे के साथ ऐसे गहने बेचे हैं। जिसके चलते पुलिस ने चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिए हैं। उन्हें यह भी पता चला कि महिला गहने बेचकर चंडीगढ़ भाग गई थी। आज एक टीम ने महिला आरोपी मंजू को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *