ऑपरेशन गनडाउन के लिए पुलिस को मिला Final Silver SKOCH Award

Dnewsnetwork सोलन जिला की बददी पुलिस को आपरेशन मनडाउन के लिए फाइनल सिल्वर स्कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एसपी बददी विनोद धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बढ़ते गन कल्चर और सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ धमकी भरे पोस्टों से आम जनता व उद्योग जगत में भय का वातावरण बन गया था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बद्दी पुलिस ने वर्ष 2025 में ऑपरेशन गनडाउन शुरू किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि  अभियान के दौरान पुलिस की तकनीकी […]

Continue Reading

खेतों में पड़ा मिला लहूलुहान शव हत्या का मामला दर्ज

Dnewsnetwork सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बददी में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव खेतों में लहूलुहान हालत में मिला। शव के सिर पर चोटों के निशान पाए गए। एसपी बददी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है।पुलिस टीमों का गठन करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली लबाणा में सामने आई है। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी निवासी गांव छितावर बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जिसका पिछली रात कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते […]

Continue Reading

फिल्मी अंदाज में कार में आए युवक हाकी मारकर तोड़ा शीशा

Dnewsnetwork सड़क किनारे पार्क कार के शीशे कुछ युवकों द्वारा तोड़ दिए गए। युवक फिल्मी अंदाज में कार में आए और सड़क किनारे पार्क कार के फ्रंट शीशे पर हाकी से कई वार किए और शीशा तोड़ कर फरार हो गए।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा निवासी हिल व्यू-2, झाड़माजरी, तहसील बद्दी ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज कारवाई कि सुबह जब वह अपनी गाड़ी में स्टील वर्ड कम्पनी के समीप एक दुकान के पास रुका हुआ […]

Continue Reading

Himachal News कालेज छात्रा की बेरहमी से हत्या

Dnewsnetwork मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि 19 वर्षीय छात्रा सिया रोज की तरह सुबह […]

Continue Reading

रेन शैल्टर में बैठे 2 युवक गिरफ्तार

Dnewsnetwork शिमला पुलिस ने हैरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस के स्पेशल सेल शिमला की टीम ने एक सूचना के आधार पर टूटीकंडी क्रॉसिंग के रेन शेल्टर में बैठे युवकों ऋषि ठाकुर निवासी निरमंड जिला कुल्लू उम्र 20 वर्ष तथा गौरव ठाकुर उर्फ गोलू निवासी निरमंड जिला कुल्लू उम्र 19 वर्ष के पीठू बैग में छिपाकर रखी गई लगभग 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

Solan News 10 नशा तस्कर गिरफ्तार 38.63 ग्राम चिट्टा एवं 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ बरामद

Dnewsnetwork सोलन, 13 अप्रैल : सोलन जिला में पुलिस ने 10 नशा तस्करों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 38.63 ग्राम चिट्टा एवं 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ बरामद किया गया है। सोलन के कार्यवाहक एसपी अभिषेक सेकर ने मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 1 हफ्ते में पुलिस ने […]

Continue Reading

बद्दी में कार से चिट्टा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

Dnewsnetwork पुलिस जिला बददी की टीम ने दो लोगों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मानपुरा के तहत बद्दी पुलिस की एक्स-सेल टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति खरूणी क्षेत्र में कार में बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिवालिक साइंस स्कूल के समीप सड़क किनारे खड़ी एक क्रेटा कार को मौके पर काबू किया। कार की तलाशी के दौरान 7.29 ग्राम हैरोइन तथा […]

Continue Reading

ट्रंक से चरस व अफीम बरामद 1 गिरफ्तार

Dnewsnetwork शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी से 30.110 ग्राम चरस तथा 127.090 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के िलिए थाना ढली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार […]

Continue Reading

होटल के कमरे में पुलिस का छापा युवक गिरफ्तार

Dnewsnetwork सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक होटल में ठहरे तीन युवकों के पास से 6.96 ग्राम चिट्टा व 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की शहर के होटल के कमरा नंबर 6 […]

Continue Reading

Solan News वाहन पंजीकरण घोटाले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Dnewsnetwork सोलन, 4 अप्रैल  : आर.एल.ए. सोलन से जुटे एक बड़े घोटाले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पूरे मामले में एक बड़े संगठित साइबर नेटवर्क को चलाया जा रहा था और करोड़ों रुपए का लेन देन इसमें हुआ है। अभी मामले की जांच […]

Continue Reading