04, 05 व 06 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित

DNN बद्दी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 04, 05 व 06 मई, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता दीपक वर्मा ने दी। दीपक वर्मा ने कहा कि 04 मई, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय […]

Continue Reading

पंजाब के पर्यटक की सोलन में हुई मौत

DNN कंडाघाट साधूपुल में रोप कोर्स व एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान बेल्ट का हुक टूटने के कारण एक पर्यटक गिर गया।उसे घायल अवस्था में कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया।जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर किया गया।जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।एस.पी. गौरव सिहं ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंडाघाट अस्पताल से पुलिस थाना कंडाघाट में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गिरने के कारण उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस टीम सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंची।यहां पर पुलिस ने पाया कि उक्त व्यक्ति की पहचान गोपाल शर्मा निवासी मण्डी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई। चिकित्सकों […]

Continue Reading

खेत में उगा रखे थे अफीम के पौधे पहुंच गई पुलिस 1 गिरफ्तार

DNN सोलन सोलन जिला के बागा क्षेत्र में अफीम की खेती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से उगाए गए 381 अफीम के पौधे बरामद किए है।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना बागा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंधार में एक व्यक्ति के खेत में दबिश देकर अवैध रूप से उगाए गए 381 पौधे अफीम के बरामद किए गए। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी अवतार सिंह निवासी गांव कंधर अर्की को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि जांच के दौरान […]

Continue Reading