राज्यपाल ने डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

DNN सोलन 07 दिसम्बर। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उपाधि धारकों को यह निर्णय लेना होगा कि वह रोजगार प्राप्त करने वाले अथवा रोजगार प्रदाता बनना चाहते है। उन्हांेने युवा विज्ञानियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित उच्च मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करें क्यांेकि देश और विश्व में वे […]

Continue Reading

डाॅ. सैजल 8 दिसम्बर को सोलन प्रवास पर

DNN सोलन 07 दिसम्बर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 08 दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 08 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ..

Continue Reading

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का विशेष प्रचार अभियान 08 से 20 दिसम्बर तक

DNN सोलन 06दिसम्बर। प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 08 से 20 दिसम्बर, 2021 तक सोलन जिला में विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्हांेने कहा कि विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत […]

Continue Reading

पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा

DNN सोलन 5 दिसम्बर। अग्रवाल सभा सोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक वैद्य रमेश बिंदल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में दिनेश गर्ग को सर्वसम्मति से सभा का नया प्रधान व सतीश बंसल को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। इससे पहले सभा के निवर्तमान प्रधान माया राम गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, […]

Continue Reading

सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के ब्वॉयज व गल्र्ज मुकाबले में सोलन बना विजेता

DNN सोलन 05 दिसम्बर। सोलन जिला ने बिलासपुर के कसौल में आयोजित राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन गल्र्ज व ब्वॉयज वर्ग में विजेता बना। जिला कबड्डी संघ के महासचिव राजेंद्र पेजटा ने बताया कि सोलन जिला की टीम ने इस प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में शानदार जीत […]

Continue Reading

माल रोड सोलन पर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आदेश

DNN सोलन 05  दिसम्बर। जिला दण्डाधिकारी सोलन ज़फ़र इकबाल ने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत माल रोड सोलन पर वाहनों की आवाजाही के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 एवं 117 सहित अन्य अधिनियमों द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप जारी किए गए हैं। इन आदेशो के […]

Continue Reading

कोविड-19 टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिए चिकित्सक एवं अन्य सम्मानित

DNN सोलन दिसम्बर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में आज कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज की लक्ष्य प्राप्ति में देश […]

Continue Reading

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से होगा आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी के शुभारम्भ का लाईव प्रसारण

DNN सोलन 04 दिसम्बर। रविवार को हिमाचल प्रदेश एक ओर ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बनेगा। हिमाचल के लिए इस दिन बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी का शुभारम्भ किया जाएगा वहीं कोविड-19 से बचाव के लिए दूसरी डोज़ के टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। […]

Continue Reading

लोक कल्याण व जनसेवा जनप्रतिनिधियों का हो मुख्य ध्येय-डाॅ. सैजल

DNN सोलन 04दिसम्बर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मुख्य ध्येय लोक कल्याण तथा समाज सेवा होना चाहिए ताकि आमजन को समय पर सहायता प्रदान की जा सके। डाॅ. सैजल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौणाजी के फ्लाई, कनाह तथा दरांह-मनूह में 21 लाख रुपए […]

Continue Reading

शूलिनी विश्वविद्यालय में बच्चों के लिए शेक्सपियर पर चर्चा

DNN सोलन 04 दिसम्बर।शूलिनी विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के साहित्यिक समाज, बेलेट्रिस्टिक ने शेक्सपियर के नाटकोंके एक पहलू पर चर्चा करते हुए एक शानदार सत्र का आयोजन किया, जिसे आमतौर पर आलोचकोंद्वारा उपेक्षित किया जाता है जिसका नाम है, “शेक्सपियर फॉर चिल्ड्रन”। सत्र के वक्ता श्री सम्राटशर्मा, सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, शूलिनी विश्वविद्यालय थे।चर्चा पैनल में शूलिनी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रमुख, प्रो मंजू जैदका और अन्य संकायसदस्य श्री तेज नाथ धर, श्रीमती पूर्णिमा बाली, श्री नीरज पिजार, श्रीमती साक्षी सुंदरम, श्री राजेशविलियम्स और श्री नवरीत साही शामिल थे।सत्र की शुरुआत बच्चों के लिए लिखे गए साहित्य के उद्भव के परिचय के साथ हुई। बच्चों के साहित्यके इतिहास की जड़ें विदेशी लोककथाओं, भारतीय लोककथाओं, प्राचीन ग्रीस और रोम की कहानियोंऔर फारस में उत्पन्न दंतकथाओं में जानवरों से बात करने के विचार की तरह मौखिक रूप से पारितकहानियों में हैं।इसके अलावा, सत्र में शेक्सपियर और बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में चर्चा की गई।श्री शर्मा ने चार्ल्स और मैरी लैम्ब की “टेल्स फ्रॉम शेक्सपियर” जैसी कुछ कृतियों और क्लासिकनाटकों की कई अन्य रीटेलिंग का उल्लेख किया। उन्होंने “रोमियो एंड जूलियट” और “मैकबेथ” जैसेप्रसिद्ध नाटकों पर भी चर्चा की। साथ ही वार्ता के बाद उपस्थित लोगों और पैनलिस्टों द्वारा पूछे गएप्रश्नों के आधार पर एक दिलचस्प चर्चा भी हुई।

Continue Reading