अवैध खनन पर वन विभाग ने कसा शिकंजा, 7 वाहनों पर ठोका 43500 का जुर्माना

DNN नाहन 03 अक्तूबर। जिला सिरमौर में वन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। वन विभाग की टीम ने इस बीच सात वाहनों को अवैध खनन करने के मामले में कार्रवाई अमल में लाई है। दोषी वाहन चालकों पर वन विभाग की टीम ने नियमों के मुताबिक जुर्माना किया है। दरअसल […]

Continue Reading

सराहां सिविल अस्पताल की छत से पलस्तर की मोटी परत गिरी, मची अफरा-तफरी

DNN नाहन 03 अक्तूबर। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत सराहां सिविल अस्पताल में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के एक वार्ड की छत से पलस्तर की एक मोटी परत एक पेशेंट पर गिरी। हादसे में बुजुर्ग मरीज सहित एक अन्य तिमारदार को चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि इस […]

Continue Reading

रेणुकाजी बांध विस्थापितों के हितों को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी – सुख राम चौधरी

DNN नाहन 01 अक्तूबर। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि रेणुकाजी बांध विस्थापितों के हितों को सुरक्षित रखना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है और उनके साथ कोई भी अन्याय नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर लगी चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के बाद विस्थापितों तथा […]

Continue Reading

ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में पोषण माह अभियान का हुआ समापन

DNN नाहन 30 सितंबर। जिला सिरमौर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित की गई राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का  ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में समापन हुआ इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम […]

Continue Reading

सिरमौर को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छ सिरमौर अभियान- सोनाक्षी सिंह तोमर

DNN नाहन 30 सितंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर जिला सिरमौर को सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ सिरमौर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश के सभी 744 जिलों में सिंगल यूज प्लास्टिक इकत्रित किया जाएगा जिसके […]

Continue Reading

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का करें अधिक प्रचार प्रसार, बोली एडीसी सोनाक्षी तोमर

DNN नाहन 30 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने कृषि विभाग को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने को कहा ताकि सिरमौर के अधिकतम किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ सकें। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां कृषि विभाग जिला सिरमौर द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन के अंतर्गत एकत्रित कृषि प्रणाली पर […]

Continue Reading

फिर टूटी गिरी पेयजल योजना की पाइपें, नाहन के कई हिस्सों में गहराया पेयजल संकट

DNN नाहन 29 सितंबर। जिला मुख्यालय नाहन को पेयजल आपूर्ति करने वाली गिरी पेयजल योजना की पाइप लाइनें धौण गांव में एक बार फिर से टूट गई है। लिहाजा नाहन शहर कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। हालांकि जल शक्ति विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत का कार्य जोरों पर चल रहा […]

Continue Reading

नाहन में हाथी की कब्र के समीप ट्रक के नीचे आई बाइक, बाल-बाल बचे 2 युवक

DNN नाहन 28 सितंबर। जिला मुख्यालय नाहन के हाथी की कब्र के समीप शिमला हाइवे पर मंगलवार देर दोपहर एक बाइक ट्रक के नीचे आई। गनीमत यह रही है कि हादसे में बाइक पर सवार 2 युवकों की जान बाल-बाल बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बाइक शिमला सड़क मार्ग […]

Continue Reading

हिमाचल बिजली बोर्ड में बाहरी लोगों की भर्ती पर कांग्रेस लाल, नाहन में प्रदर्शन

DNN नाहन 28 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कथित बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किए जाने के विरोध में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लिहाजा मंगलवार को प्रदेश भर में कांग्रेस प्रदर्शन ज्ञापन सौंप रही है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी ने […]

Continue Reading

14 सालों से झारखंड से लापता हुई युवती को हिमाचल पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

DNN नाहन 26 सितंबर। तकरीबन 14 सालों से झारखंड से लापता हुई एक युवती को हिमाचल की सिरमौर पुलिस ने उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने भी इसके लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर ओमापति […]

Continue Reading