मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का शुभारंभ किया

शोभा यात्रा में भाग लेकर ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में की पूजा-अर्चना सरस मेला एवं विकासात्मक प्रदर्शनियों का किया उद्घाटन DNN हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर […]

Continue Reading

रोड सेफटी नियमों के तहत जिले में जांची 905 स्कूल बसें

– बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान DNN धर्मशाला, 5 मार्च। जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

DNN धर्मशाला 5 मार्च। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रियापर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणाइजाफा होगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्टके विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा। प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबितहोगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा किबड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिएरोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटनकारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डाविस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचतहोगी। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ाबल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों कीआर्थिकी भी मजबूत होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण सेकिसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवायेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के वस्तारीकरण सेसैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देशके प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डेका विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धौलाधारकी पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करना, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनदिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिएकनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले मेंकनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे कीयात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे सेविस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया कोअब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजीस्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केकुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोगविस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह कियाकि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए

Continue Reading

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर 50 ग्राम स्मैक सहित 10 लाख की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

DNN पांवटा साहिब 05 मार्च। हिमाचल-हरियाणा की सीमा के साथ लगते पलहोड़ी गांव में एसआईयू टीम ने एक घर पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 50 ग्राम स्मैक व 10,86,900 रूपए नगदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने हिमाचल स्टूडेेंट्स यूनियन के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में शिरकत की

DNN शिमला  05 मार्च मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं का आह्वान किया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेश के युवा दूत के रूप में कार्य करें, ताकि विश्व हिमाचल की विशिष्टता को आत्मसात कर सके। उन्होंने आज पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित […]

Continue Reading

आवारा कुत्तों की दशा सुधारने के लिये पहली स्नो डॉग्स रेस ‘स्नेा टेल्स लाहौल’ का होगा आयोजन

DNN कुल्लू / मनाली 5 मार्च । पालतू पशुओं और उनके मालिकों के बीच के भावुक जज्बातों को ओर अधिक मजबूती देने की दिशा में स्थानीय लोगों ने अपनी तरह की एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। 12 मार्च को जहंा एक ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में देश के कोने कोने […]

Continue Reading

वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं हिमाचल हैंडलूम उत्पाद

DNN शिमला 05 मार्च हिमाचल प्रदेश के बुनकरों ने हथकरघा व हस्तशिल्प के अपने पारम्परिक कौशल से देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन किया है। हथकरघा उद्योग क्षेत्र में प्रदेश की कढ़ाई वाली कुल्लवी तथा किन्नौरी शॉल ने अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों को प्रोत्साहित करने […]

Continue Reading

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का प्रवास कार्यक्रम

DNN ऊना 5 मार्च – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार 6 मार्च को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस बारे जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 6 मार्च को प्रातः 11 बजे अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा स्पर्धा के समापन […]

Continue Reading

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के होनहार

DNN चंबा 5 मार्च विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जि़म्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने के साथ-साथ अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम हो। यह बात आज उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह […]

Continue Reading

कांग्रेस के प्रवक्ता ने किया सिरमौर का अपमान, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त : तोमर

DNN शिमला 05 मार्च  भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता कुशल जेठी को सिरमौर जिले की जनता का अपमान करने हेतु सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा सिरमौर की बेइज्जती को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा की भगवान राम जब […]

Continue Reading