सुरेश भारद्वाज 03 दिसम्बर को शूलिनी विश्वविद्यालय में

DNN सोलन 02 दिसम्बर। शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 03 दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। सुरेश भारद्वाज 03 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रथम विधिक संगोष्ठी के विदाई सत्र में मुख्य अतिथि होंगे।

Continue Reading

कई समस्याओं से जूझ रहा नाहन का क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड, ईसाई समुदाय ने लगाई समाधान की गुहार

DNN नाहन 02 दिसम्बर। जिला मुख्यालय नाहन के ढाबों मोहल्ला में स्थित क्रिश्चियन ग्रेव्यार्ड कई समस्याओं से जूझ रहा है। लिहाजा ईसाई समुदाय ने जिला प्रशासन के समक्ष ग्रेव्यार्ड से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की गुहार लगाई है। दरअसल इस संदर्भ में यूनाइटेड क्रिश्चियन ट्रस्ट ने गुरुवार दोपहर को प्रेसवार्ता आयोजित कर […]

Continue Reading

मैहतपुर चौकी को थाना बनाने पर सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

DNN ऊना 2 दिसंबर ।ऊना विस क्षेत्र के तहत मैहतपुर चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने मैहतपुर थाना स्वीकृत किया है, जिसके लिए ऊना विस क्षेत्र की समस्त जनता […]

Continue Reading

दिव्यांगों को शिमला, कांगड़ा व मंडी में 16 दिसंबर को मिलेंगे फ्री कृत्रिम अंग

DNN ऊना 2 दिसंबर। प्रदेश सरकार ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर “जयपुर फीट” के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के दिव्यांग लाभार्थियों के लिए शिमला, कांगड़ा व मंडी में 16 दिसंबर तक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें जरूरमंद लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए […]

Continue Reading

तीसरी मंजिल की छत से कामगार के गिरने से दर्दनाक मौत

DNN बद्दी  02 दिसम्बर। बद्दी के भटोलीकलां स्थित  फेवीकोल बनाने वाली कंपनी में एक तीन मंजिला भवन की छत से गिरने से कामगार की दर्दनाक मौत हो गई  है। मृतक कामगार मध्य प्रदेश के जिला दमोही के मडियाद गांव का रहने वाला था। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी […]

Continue Reading

कैंसर रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत डाॅक्टर से सम्पर्क करें

DNN बिलासपुर 2 दिसम्बर।मुख्य चिकित्सक अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने बताया कि कैंसर किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। दुनिया भर में इस बीमारी से एक वर्ष में लगभग 96 लाख लोगों की मौत हो जाती है। भारत में कैंसर से हर साल 1 लाख से अधिक नए मरीज सामने आते हैं […]

Continue Reading

स्वीप कार्यक्रम के तहत आईटीआई शमशी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

DNN कुल्लू 02दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (ैटम्म्च्) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने संस्थान के छात्रों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए  प्रेरित किया […]

Continue Reading

वोट से ही ताकतवर होता है लोकतन्त्र

DNN धर्मशाला 02 दिसम्बर।जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा द्वारा चलाए जा रहे ‘‘मतदाता जागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कांगड़ा के कलाकारों ने राजकीय महाविद्यालय मटौर में कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि वोट से ही लोकतन्त्र ताकतवर होता है। उन्होंने बताया […]

Continue Reading

नालागढ़ प्रशासन द्वारा कोविड काल में नई दिशा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष की आयु के  शिक्षा से वंचित बच्चों को दी नई दिशा

DNN नालागढ़  02 दिसंबर ।स्लम एरिया के बच्चों की जिंदगी में रोशनी भरने का काम करना हर किसी के बस की बात नही। झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा देने का बीड़ा नालागढ़ प्रशासन द्वारा कोविड काल में उठाया गया था जो कि अब पूरा होता नजर आ रहा है। यह […]

Continue Reading

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम कण्डाघाट में

DNN सोलन  02 दिसंबर। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम इस वर्ष 03 दिसम्बर, 2021 को कण्डाघाट के होटल फैलकाॅन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला कल्याण अधिकारी जीएल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद करेंगे। कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे आरम्भ […]

Continue Reading