राजस्व अधिकारी अपने कार्यों को ईमानदारी व कुशलता के साथ निभाएं

DNN बिलासपुर 30 अक्तूबर:- प्रधान सचिव राजस्व औंकार शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के विभिन्न राजस्व मामालों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 1000 से अधिक पटवारियों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है और उनका परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित हो जाएगा। पटवारियों […]

Continue Reading

शूलिनी विश्वविद्यालय में काव्य संगोष्ठी का आयोजन

DNN सोलन, 30 अक्टूबर शूलिनी विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी साहित्यिक समाज, बेलेट्रिस्टिक ने शुक्रवार को एक औरसाहित्यिक सत्र का आयोजन किया। इस बार यह कविता पर एक संगोष्ठी थी जिसमें प्रतिभागीभाषा विभाग के संकाय सदस्य और छात्र थे। संकाय सदस्य मंजू जैदका, तेजनाथ धर, प्रकाश, सौरभ कुलक्षेत्र, संदीप सिंह, सम्राट शर्मा, नवरीतशाही, हेमंत कुमार, राजेश विलियम्स और साक्षी, छात्रों के साथ रुचि, पौलामी, कृष्ण कांत, सोनिका, वैशाली, कौस्तुभी, रस्विका, हसन, लियाकत, वेदानशी, जगमीत और मालविका ने भागलिया। सत्र का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ पूर्णिमा बाली ने किया। विभाग प्रमुख , डॉ मंजू जैदका नेफ़ैज़ की एक बहुत ही खूबसूरत कविता, “कुछ काम किया, कुछ इश्क किया …” के साथ सत्र कीशुरुआत की। फिर, अन्य सभी प्रतिभागियों, प्रोफेसरों और छात्रों ने अपने पसंदीदा लेखकों द्वाराविभिन्न कविताओं और कुछ ने अपनी स्वयं की कविताओं का पाठ किया। भाषा ने सत्र में कोई बाधा नहीं पैदा की, क्योंकि कविताएँ अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और पंजाबी में थीं।विभिन्न शैलियों और मनोदशाओं की इतनी सारी कविताओं के साथ सत्र बहुत आकर्षक था। विषयप्रेम, भावना, व्यंग्य और कुछ सामाजिक मुद्दों पर थे। प्रत्येक पाठ में प्रतिभागियों का उत्साह साफझलक रहा था।

Continue Reading

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने किया ऊना का दौरा

DNN ऊना, 30 अक्तूबरः राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा है कि प्रधानमंत्री का 15 सूत्रीय कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बात लालपुरा ने आज ऊना में अधिकारियों के साथ एक […]

Continue Reading

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ

DNN बिलासपुर 30 अक्तूबर:– जिला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, 2021 के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान 30 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक चलाया जा रहा है। अभियान का शुभारम्भ अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तोरुल रवीश द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों […]

Continue Reading

11 केवी योल फीडर के अन्तर्गत पहली नवम्बर को बिजली बंद

DNN धर्मशाला, 30 अक्तूबर:हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी योल फीडर में 01 नवम्बर, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत तारों को शिफट करने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान, टिक्कालहसेर, […]

Continue Reading

वन मंत्री राकेश पठानिया का अंब दौरा रद्द

DNN  ऊना , 30 अक्तूबरः वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया का रविवार को प्रस्तावित अंब दौरा रद्द हो गया है। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अपरिहार्य कारणों के चलते वन मंत्री राकेश पठानिया का दौरा रद्द कर दिया गया है।

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने मण्डी संसदीय क्षेत्र उप-चुनाव के लिए मतदान किया

DNN मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मण्डी के सिराज विधान सभा क्षेत्र की मुरहाग ग्राम पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के मतदान केन्द्र संख्या 36 में अपने परिवार के सदस्यों सहित मतदान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया

DNN शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जी.एस. बाली नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से चार […]

Continue Reading

नवीं कक्षा में प्रवेश हेतू 15 नवम्बर तक ऑनलाइन करें आवेदन

DNN धर्मशाला, 30 अक्तूबर:  जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य रेनू शर्मा ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में नवमीे कक्षा में रिक्त सीटों के लिए 15 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2021 […]

Continue Reading

उत्पादकता और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए सेब की उच्च घनत्व खेती

DNN नौणी 29 अक्तूबर। डॉ. दिवेंदर गुप्ता, निदेशक विस्तार शिक्षा, डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं अनुसंधान स्टेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, किन्नौर में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानने के लिए केंद्र का दौरा किया। डॉ गुप्ता ने अनुसंधान फार्मों और किसानों के खेतों में […]

Continue Reading