मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने को विशेष अभियान

DNN धर्मशाला 6 मार्च। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 31 मार्च […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

DNN धर्मशाला 5 मार्च। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रियापर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणाइजाफा होगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्टके विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा। प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबितहोगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा किबड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिएरोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटनकारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डाविस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचतहोगी। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ाबल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों कीआर्थिकी भी मजबूत होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण सेकिसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवायेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के वस्तारीकरण सेसैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देशके प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डेका विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धौलाधारकी पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करना, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनदिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिएकनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले मेंकनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे कीयात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे सेविस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया कोअब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजीस्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केकुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोगविस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह कियाकि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए

Continue Reading

आवारा कुत्तों की दशा सुधारने के लिये पहली स्नो डॉग्स रेस ‘स्नेा टेल्स लाहौल’ का होगा आयोजन

DNN कुल्लू / मनाली 5 मार्च । पालतू पशुओं और उनके मालिकों के बीच के भावुक जज्बातों को ओर अधिक मजबूती देने की दिशा में स्थानीय लोगों ने अपनी तरह की एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। 12 मार्च को जहंा एक ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में देश के कोने कोने […]

Continue Reading

जिला स्तरीय पैराग्लाइडिंग नियामक समिति की बैठक आयोजित

DNN धर्मशाला 2 मार्च। कांगड़ा जिले को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मकसद से जिला प्रशासन कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को नई उड़ान देने में जुटा है। जिले की चारों पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तत्परता से काम किया जा रहा […]

Continue Reading

कांगड़ा जिले में विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों से जुड़ी बाधाएं दूर करने को कवायद तेज

DNN धर्मशाला 1 मार्च। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत मंजूरी के मामलों में सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से […]

Continue Reading

कांगड़ा जिला प्रशासन की अनुकरणीय पहल, सरकारी पत्राचार में कागज की बचत को उठाया महत्वपूर्ण कदम

DNN धर्मशाल 1 मार्च। कांगड़ा जिला प्रशासन ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सरकारी पत्राचार में कागज की बचत के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर विभागों को सरकारी पत्राचार में एक से अधिक पृष्ठ होने पर कागज के पन्ने इस्तेमाल करते हुए हर पन्ने के […]

Continue Reading

हिमाचल में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी-अवस्थी

DNN सोलन 28 फरवरी । मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मंगलवार को सोलन पहुंचे । यहां पहुंचने पर उनका कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का ढांचे को  सुदृढ़ करना है। जिसमें सड़क, […]

Continue Reading

पर्यटन को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार मेरी प्राथमिकता – सुधीर शर्मा

DNN धर्मशाला 27 फरवरी। विधायक के रूप में धर्मशाला विधानसभा हलके में दूसरी और अपनी कुल चौथी पारी खेल रहे सुधीर शर्मा क्षेत्र में पर्यटन विकास पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की अपनी प्राथमिकता दोहराते हुए इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। बता […]

Continue Reading

डीसी ने धर्मशाला में किया ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन

DNN धर्मशाला 26 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि होने के साथ-साथ वीर भूमि होने का भी सौभाग्य प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले सैलानियों को क्षेत्र के बलिदानी वीरों की शौर्य गाथा से भी परिचित करवाना चाहिए। धर्मशाला के मैक्लोड़गंज मार्ग में स्थित ब्रिगेडियर शेर जंग थापा पार्क का उद्घाटन करते […]

Continue Reading

4 मार्च को होगा ज्वालामुखी में चिकित्सा शिविर का आयोजन

DNN धर्मशाला 25 फरवरी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा ज्वालामुखी उपमंडल में 1 मार्च को होने वाले एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन अब 4 मार्च को किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों की वजह से चिकित्सा शिविर को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी के गीता […]

Continue Reading