अमोल, नंदिनी ने जीता ‘तानसेन की खोज’ का खिताब

DNN सोलन 29 नवंबर शूलिनी यूनिवर्सिटी के मेगा म्यूजिक इवेंट तानसेन की खोज का दो साल बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में ऑफलाइन मोड में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सिद्धार्थ बसरूर ने जज किया, जिन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, एमएस धोनी, एबीसीडी आदि फिल्मों  में कुछ हिट गाने दिए हैं। बीबीए कंप्यूटर साइंस […]

Continue Reading

1 दिसंबर को नौणी विश्वविद्यालय मनाएगा अपना 38वां स्थापना दिवस

DNN सोलन  डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, 1 दिसंबर को अपना 38वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस वर्ष, समारोह में प्रतिष्ठित हस्तियों के व्याख्यान, वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व छात्रों की बातचीत, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में बागवानी आयुक्त डॉ॰ प्रभात कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। वानिकी महाविद्यालय व अनुसंधान संस्थान मेट्टुपलायम के […]

Continue Reading

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक आयोजित

DNN सोलन जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजन हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने की। बैठक के दौरान कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 10 वर्ष पहले आधार कार्ड बनवा चुके नागरीक जिन्होंने अभी तक एक बार भी आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उन्हें अपने […]

Continue Reading

शूलिनी यूनिवर्सिटी का खलीफा यूनिवर्सिटी अबू धाबी में प्रतिनिधित्व

DNN सोलन 28 नवंबर शुभम शर्मा, पीएच.डी.  स्कूल ऑफ कोर इंजीनियरिंग में शोधकर्ता,  द्वारा अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में खलीफा विश्वविद्यालय में आयोजित उच्च शिक्षा के लिए लीन सिक्स सिग्मा पर 6वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “उच्च शिक्षा में गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता उपकरण और तकनीक का लाभ उठाना” शीर्षक से एक पेपर प्रस्तुत […]

Continue Reading

सोलन कॉलेज में मांगों को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

DNN सोलन सोलन कॉलेज में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसएफआई ने प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य तौर पर लाइब्रेरी न खोलने को लेकर छात्रों को आ रही कठिनाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य कई मुद्दे भी ज्ञापन में उठाए गए हैं। एसएफआई का मानना  है कि […]

Continue Reading

शूलिनी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर  सत्र आयोजित

DNN सोलन 28 नवंबर चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने भारत की संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने के 72वें वर्ष की पूर्व संध्या पर एक व्यावहारिक और अनूठी चर्चा का आयोजन किया। भारत हर साल 26 नवंबर को “संविधान दिवस” ​​​​और “राष्ट्रीय कानून दिवस” ​​मनाता है, संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाने […]

Continue Reading

3 दिसम्बर को सोलन के ठोडो मैदान में होगी जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता

DNN सोलन ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविन्द्र सिंह कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022 के अवसर पर ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा ज़िला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 03 दिसम्बर, 2022 को सोलन के ठोडो मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 13 […]

Continue Reading

सोलन में 30 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

DNN सोलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र गांधीग्राम के रखरखाव के दृष्टिगत 30 नवम्बर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक गांव कुमारहट्टी, कुमारहट्टी मार्केट नाहन रोड़ के कुछ हिस्से, नज़दीक मिस्टी मेडम्स, एम.ई.एस कालोनी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी […]

Continue Reading

सोलन पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर किए 181 चालान

Dnewsnetwork सोलन सोलन जिला पुलिस (Police) ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 181 चालान किए हैं। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चालानों से पुलिस ने 41,700/- रुपये  जुर्माना प्राप्त किया । जिनमें, Drunken Driving= 01,  Rash/negligent/dangerous driving= 01, Over Speeding = 16, With Out Driving License =01, Using mobile while driving= 03, Without helmet= 21, […]

Continue Reading

कुनिहार पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को किया गिरफ्तार

DNN सोलन सोलन जिला की कुनिहार पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि कुनिहार की टीम जब गश्त रवाना थी तो शाम के समय विशेष सूत्रों की सूचना के आधार पर […]

Continue Reading