27 अक्तूबर से 09 दिसम्बर, 2023 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

DNN सोलन 26 अक्तूबर। भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी 107 मतदान केन्द्रों पर 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन ने दी। […]

Continue Reading

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान अब 04 तथा 05 नवम्बर को

DNN सोलन 26 अक्तूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अब 04 नवम्बर […]

Continue Reading

37 पदों पर कैंपस इंटरव्यू 30 अक्तूबर को

DNN सोलन मैसर्ज़ फेडरल मोगुल बियरिंग इंडिया लिमिटिड परवाणू में 15 पद तथा डिबेन्चर शिमला हिल्स में 22 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 अक्तूबर, 2023 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने इन पदों के लिए उम्मीदवार […]

Continue Reading

जिला सोलन के इन क्षेत्रों मे 2 दिन को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 व 30  अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत चम्बाघाट फीडर से संचालित कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि  27 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 […]

Continue Reading

डॉ. शांडिल 26 अक्तूबर से सोलन के प्रवास पर

DNN सोलन 25 अक्तूबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 अक्तूबर 2023 से 28 अक्तूबर, 2023 तक सोलन के प्रवास पर रहेंगे। कर्नल डॉ. शांडिल 26 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी के बालूघाटी में मां […]

Continue Reading

विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है – राम कुमार

DNN चंबा 25 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई व अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। राम कुमार गत देर सांय विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य पर सोलन ज़िला के बद्दी में दशहरा मेले समारोह में उपस्थित जनसमूह को […]

Continue Reading

डॉ. शांडिल द्वारा विधिवत पूजा के साथ दशहरा पर्व सम्पन्न

DNN सोलन 24 अक्तूबर। आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज यहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की। उन्होंने इस अवसर पर […]

Continue Reading

नौणी की सत्यानंद स्टोक्स लाइब्रेरी ने जीता पुरस्कार

DNN सोलन/नौणी 24 अक्तूबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की सत्यानंद स्टोक्स लाइब्रेरी ने वर्ष 2022 के लिए जे-गेट@सी॰ई॰आर॰ए॰ (J-Gate@CeRA) के सर्वश्रेष्ठ उपयोग के लिए पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित क्षेत्रीय जे-गेट@सेरा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से सहायक लाइब्रेरियन […]

Continue Reading

बुराई का शमन ही विजयदशमी का संदेश – राम कुमार

DNN सोलन 24 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर अच्छाई तथा बुराई विद्यमान होती है और बुराई का शमन ही विजयदशमी का संदेश है। राम कुमार आज सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ (कुठाड) में आयोजित दो दिवसीय ज़िला […]

Continue Reading

अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करने का संकल्प विजयदशमी की सीख – संजय अवस्थी

DNN सोलन 24 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल के शालूघाट में दशहरा मेला में उपस्थित […]

Continue Reading