मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के चक्कर में 16.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 हजार लीटर क्षमता के नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का लोकार्पण किया

DNN मंडी 23 सितंबर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में 16.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 हजार लीटर क्षमता के नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गागल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading

24 सितम्बर को मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्ग ‘‘नो पार्किंग जोन’’ घोषित

DNN मंडी 23 सितम्बर। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितम्बर को होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश केे विभिन्न स्थानों से मंडी आने वाले हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो को नो पार्किंग जोन घोषित करने की […]

Continue Reading

ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री का मंडी दौरा’

DNN मंडी 22 सितम्बर। मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 24 सितंबर को हिमाचल आगमन पर पूरे प्रदेश के युवा उत्साहित हैं। यह संभवतः हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे। युवाओं के लिए यह गौरव का […]

Continue Reading

मंडी शहर में 24 को ड्रोन, पैराग्लाडिंग तथा यूएवी उडा़न पर पूर्ण प्रतिबंध

DNN मंडी 21 सितम्बर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 24 सितम्बर को प्रस्तावित मंडी दौरे के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपमंडल दंडाधिकारी सदर मंडी रितिका जिंदल ने एक आदेश जारी करते हुए मंडी शहर तथा आस-पास के क्षेत्र में 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ड्रोन, […]

Continue Reading

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के मंडी दौरे को लेकर की तैयारियों की समीक्षा

DNN मंडी 21 सितंबर। मुख्य सचिव आर.डी.धीमान ने आज (बुधवार) मंडी में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 24 सितंबर के मण्डी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन […]

Continue Reading

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने किये संधोल क्षेत्र में लगभग 37 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ

DNN मंडी 21 सितंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में गत पौंने 5 वर्ष के दौरान धर्मपुर क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है। यह बात जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार सायं करीब 15 करोड़ रुपए से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन संधोल, एक करोड़ रुपए से अधिक लागत से निर्मित संधोल स्टेडियम, […]

Continue Reading

जन कल्याण और हर क्षेत्र का समान विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जय राम ठाकुर

DNN मंडी  20 सितंबर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत खारसी के गांव खारसी, ग्राम पंचायत मझोठी के गांव देवधार तथा ग्राम पंचायत कोटला खनूला के कोटला में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत खारसी में खारसी गोहर […]

Continue Reading

भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड की 40वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स  की बैठक आयोजित

DNN मंडी 20 सितम्बर– हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड की 40वीं  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक आज मंडी के होटल राजमहल में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उद्योग, परिवहन, श्रम एवं  रोजगार मंत्री  बिक्रम सिंह  ठाकुर  ने की । बैठक में विभिन्न मददों पर चर्चा हुई तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री […]

Continue Reading

मंडी के पड्डल मैदान में 30 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली

DNN मंडी 20 सितंबर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ ने बताया कि मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आगामी 30 सितंबर से 9 अक्तूबर, 2022 तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में आने का […]

Continue Reading

हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के डबल-लेन का कार्य युद्व स्तर पर: महेन्द्र सिंह ठाकुर

DNN मंडी 19 सितंबर। जल शक्ति, राजस्व व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 935 करोड़ रूपए से हमीरपुर-अवाहदेवी-सरकाघाट-रियूर-बनेरडी-कोटली-डी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के डबल-लेन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्मित हो जाने से धर्मपुर क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों को […]

Continue Reading