मुख्यमंत्री ने मण्डी संसदीय क्षेत्र उप-चुनाव के लिए मतदान किया

DNN मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मण्डी के सिराज विधान सभा क्षेत्र की मुरहाग ग्राम पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के मतदान केन्द्र संख्या 36 में अपने परिवार के सदस्यों सहित मतदान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार […]

Continue Reading

मंडी संसदीय क्षेत्र में 34 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मी करवाएंगी वोट

DNN मंडी, 29 अक्तूबर । निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे संसदीय क्षेत्र में 34 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिन पर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी । इसके अतिरिक्त मंडी संसदीय क्षेत्र […]

Continue Reading

जिला में 30 अक्तूबर को मतदान के दिन रहेगा अवकाश

DNN कुल्लू 29 अक्तूबर। 2-मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में मतदान के लिए निर्धारित  तारीख 30 अक्तूबर, 2021 को जिला कुल्लू में राजपत्रित अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस सम्बंध में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार मतदान […]

Continue Reading

चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम पत्थर, चालक की मौके पर मौत

DNN मंडी। जिला मंडी में गुरूवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर पेश आया। यहां 4 मील के समीप आज शाम करीब 5 बजे एक टाटा-407 वाहन पर भारी भरकम पत्थर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से […]

Continue Reading

करीब 13 लाख लोग चुनेंगे मंडी का सांसद

DNN मंडी, 28 अक्तूबर। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 30 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। […]

Continue Reading

मंडी जिला के इस बाजार मे पटाखों व आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध

DNN मंडी 26 अक्तूबर। मंडी शहर के चौहटा बाजार में त्यौहारों तथा विभिन्न समारोहों के दौरान पटाखे व आतिशबाजी चलाने पर पूर्णतयः प्रतिबंध रहेगा । अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने शहर के चौहटा बाजार में किसी भी अनहोनी घटना से बचाव व लोगों के जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत यह आदेश जारी किए हैं, […]

Continue Reading

जिला मुख्यालय मंडी में केवल छोटा पड्डल मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

DNN मंडी 21 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत जिला मुख्यालय मंडी में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसे लेकर आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी घटना से बचाव व लोगों के जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत मंडी […]

Continue Reading

आईटीआई में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड की तिथि तय               

DNN मंडी 22 अक्तूबर। तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि राजकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड काउंसलिंग 25 से 30 अक्तूबर तक की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्पॉट राउंड में केवल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यार्थी […]

Continue Reading

आईटीआई प्रशिक्षुओं ने निकाली बाईक रैली, तकनीकी शिक्षा निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

DNN मंडी 22 अक्तूबर । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ‘आईटीआई’ जोगिन्द्रनगर के प्रशिक्षुओं द्वारा निकाली गई बाईक रैली को तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने शुक्रवार को आईटीआई मंडी चौक से हरी झंडी दिखाकर अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना किया। आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले निकाली गई झंडा यात्रा बाईक रैली […]

Continue Reading

तत्तापानी में कानूनी अधिकारों की अलख जगाने को लगा वर्चुअल शिविर

DNN मंडी 21 अक्तूबर। पैन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने करसोग की ग्राम पंचायत तत्तापानी में वर्चुअल शिविर लगाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूर्य प्रकाश ने लोगों को निशुल्क विधिक सेवा और लोक अदालत […]

Continue Reading