बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित, जमा ऋण अनुपात सुधारने पर दिया गया जोर धर्मशाला, 7 अक्तूबर: जिला काँगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की जून 2022 तिमाही की बैठक का आयोजन आज यहां डीआरडीए कार्यालय में किया गया। बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मण्डल के उपमण्डल प्रमुख राजेंद्र कुमार, डीडीएम नाबार्ड अरुण खन्ना, भारतीय रिजर्व बैंक से ए.जी.एम. आरबीआई अमरेंद्र गुप्ता तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप मण्डल प्रमुख पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला राजेंद्र कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि कांगडा जिले के बैंकों ने वार्षिक ऋण योजना 2022-23, जून तिमाही 2022 के अंतर्गत 1286 करोड रुपये के एवज में 1347 करोड रुपये के ऋण वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के 34569 करोड़ रुपये जमा हैं तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को 8054 करोड रुपये के ऋण जून 2022 तक दे चुके हैं। ए.जी.एम. आरबीआई अमरेंद्र गुप्ता ने जिला कांगड़ा के सभी बैंकों की उपलब्धियों पर चर्चा की तथा साथ ही सभी बैंकों को उनके लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने जिला के सभी विभागों से मिल-जुलकर कार्य करने के लिए कहा, जिससे जिले में विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकें। उन्होंने जमा ऋण अनुपात की कमी पर चिंता व्यक्त की तथा सभी बैंकों को दिशानिर्देश दिए कि वह सीडी रेशो को बढाएं और उन्होंने बैंको को ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए कहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत चलाए गए अभियान की समीक्षा की गई तथा सभी बैंकर साथियों से इस अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक किसानांेे को इन योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि किसान अधिक से अधिक लाभ उठा सकें तथा अपनी आय में वृद्धि कर सकें। अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने सभी बैंकों को जिला के कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए किसानो को अधिक से अधिक आर्थिक मदद देने के लिए कहा। जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक ने मुख्यमंत्री स्वावलंवन तथा छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी फड़ी वालों के लिये चलाई गयी प्रधानमंत्री स्वानिधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण देने के लिए प्रोत्साहित किया। डीडीएम नाबार्ड अरुण खन्ना ने एफपीओ स्कीम में एक जिला एक उत्पादत तथा कृषि अवसंरचना कोश के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से ए.जी.एम. आरबीआई अमरेंद्र गुप्ता ने कृषि क्षेत्र तथा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण देने तथा किसानों की आय में वृद्धि किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों के अधीन काम करने वाले बैंक मित्र जो की निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय किया जाए या फिर उनके स्थान पर नए बैंक मित्र को नियुक्त किया जाए ताकि जो क्षेत्र बैंक सुविधाओं से अवांछित हैं उन्हें इन बैंक मित्रों द्वारा बैंकिंग सुविधाएं दी जा सकें। बैठक में सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रोत्साहन तथा उन्हें बैंक ऋण मुहैया कराने पर भी जोर दिया गया।

DNN धर्मशाला 7 अक्तूबर: जिला काँगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की जून 2022 तिमाही की बैठक का आयोजन आज यहां डीआरडीए कार्यालय में किया गया। बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मण्डल के उपमण्डल प्रमुख राजेंद्र कुमार, डीडीएम नाबार्ड […]

Continue Reading

धर्मशाला विकास पर्व पर करोड़ों की परियोजनाएं जनता को समर्पित: विशाल

DNN धर्मशाला 6 अक्टूबर : धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित विकास पर्व में विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल नैहरिया ने करोड़ों की योजनाएं व परियोजनाएं जनता को समर्पित की। इसमें करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को लोकार्पण विधिवत रूप से किया गया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी, जो कि धर्मशाला के […]

Continue Reading

जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए अनेक महत्वाकांक्षी योजनायें कार्यान्वित -सरवीण चौधरी

DNN धर्मशाला 4 सितंबर– वर्तमान सरकार का सेवाकाल समूचे प्रदेश के अभूतपूर्व विकास का गवाह बना है। जनकल्याण को सर्वोच्च धीमान देते हुए हमारी सरकार ने नेक नियत नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किए हैं जिनके लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे हैं । सामाजिक न्याय […]

Continue Reading

शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए  आवश्यक साधन -सरवीण चौधरी

DNN धर्मशाला  3 अक्टूबर-  शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा […]

Continue Reading

धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन

DNN धर्मशाला 3 अक्तूबर: जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर, कांगड़ा के सहयोग से आज रेडिसन होटल, धर्मशाला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 रक्तदानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा के इस महान पुनीत कार्य में सहभागी बनें । इससे पूर्व जिला रेडक्रॉस […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में 195.38 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

DNN धर्मशाला 2 अक्तूबर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 195.38 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 13.64 करोड़ रुपये की लागत के एसटीपी ऑटोमेशन और संवर्द्धन और अमृत नील सरोवर, 24.76 करोड़ रुपये लागत से झुग्गीवासियों के लिए निर्मित झुग्गियों, 9.37 करोड़ रुपये की […]

Continue Reading

घर द्वार तक मूलभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

DNN धर्मशाला 1 अक्टूबर –शाहपुर  के हर घर तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार  प्राथमिकता है। वर्तमान सरकार सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली सरकार है जिसमें समाज के हर वर्ग के समान विकास को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिये […]

Continue Reading

लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृृढ़ करने में वरिष्ठ नागरिकों का योगदान सराहनीय : उपायुक्त

DNN धर्मशाला 01 अक्तूबर: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं ने निरंतर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में उदाहरण स्थापित किया है। ऐसे वरिष्ठ मतदाताओं के कारण ही हम एक लोकतंत्र के रूप में दुनिया में फल-फूल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा […]

Continue Reading

स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत पंचायतों में बनाये जायेंगे वरिष्ठ मंडल: उपायुक्त

DNN धर्मशाला 01 अक्तूबर: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने वृद्ध व्यक्तियों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य सेवा अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा होने के लिए वरिष्ठ मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पद्दर, जदरांगल और कण्ड करडियाणा के पंचायत क्लस्टर में एक वरिष्ठ मंडल […]

Continue Reading

उना में बल्क ड्रग पार्क के लिए 1923 करोड़ की डीपीआर तैयार: विक्रम

 DNN धर्मशाला 01 अक्तूबर। उद्योग, श्रम रोजगार कल्याण एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि उना जिला में बल्क ड्रब पार्क बनाने के लिए 1923 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। छह सौ के करीब फार्मा यूनिट यहां पर स्थापित किए जाएंगे। शनिवार को धर्मशाला के धौलाधार होटल में सामान्य उद्योग निगम […]

Continue Reading