पंचायतों की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, 18 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं दावे-आपत्तियां

DNN धर्मशाला 13 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले के 15 विकास खंडों की विभिन्न पंचायतों में रिक्त हुए पदों को लेकर निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। इसे लेकर पंचायत वासियों से दावे और आपत्तियां मांगे गए हैं। निर्वाचक नामावली निरीक्षण के […]

Continue Reading

नगर निगम आयुक्त ने जारी किए दुकानदारों के लिए यह आदेश

DNN धर्मशाला 13 मार्च। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने मैक्लोडगंज और कोतवाली बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संदर्भ में मैक्लोडगंज और कोतवाली बाजार के व्यापार मंडल प्रधानों को पत्र भी लिखा है। नगर निगम आयुक्त ने निर्देश देते हुए मैक्लोडगंज एवं […]

Continue Reading

नूरपुर कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री

DNN नूरपुर 7 मार्च। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अपने संबोधन में युवाओं को संस्कारवान बनाने में गुणात्मक शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण […]

Continue Reading

कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर की बोली कम टेंडर 10 को, इनमें 2 हाइटेक बैरियर भी शामिल

DNN धर्मशाला 7 मार्च। कंडवाल यूनिट के 11 टोल बैरियर की बोली कम टेंडर 10 मार्च को रखी गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए नीलामी प्रक्रिया हिमाचल सरकार की नई टोल पॉलिसी के अनुरूप होगी। बोलीकर्ता 10 मार्च को नूरपुर के जाच्छ स्थित उप आयुक्त राज्य कर […]

Continue Reading

मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने को विशेष अभियान

DNN धर्मशाला 6 मार्च। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 31 मार्च […]

Continue Reading

रोड सेफटी नियमों के तहत जिले में जांची 905 स्कूल बसें

– बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चलाया था विशेष अभियान DNN धर्मशाला, 5 मार्च। जिला कांगड़ा में स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी से 4 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया। डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूल के बच्चों को घर से लाने […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

DNN धर्मशाला 5 मार्च। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रियापर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणाइजाफा होगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्टके विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा। प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबितहोगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा किबड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिएरोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटनकारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डाविस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचतहोगी। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ाबल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों कीआर्थिकी भी मजबूत होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण सेकिसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवायेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के वस्तारीकरण सेसैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देशके प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डेका विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धौलाधारकी पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करना, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनदिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिएकनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले मेंकनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे कीयात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे सेविस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया कोअब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजीस्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केकुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोगविस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह कियाकि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए

Continue Reading

योल की जनता का पंचायती राज से जुडऩे का सपना हुआ साकार – सुधीर शर्मा

DNN धर्मशाला 4 मार्च। धर्मशाला के योल कंटोनमेंट क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में जोड़ने के फैसले पर स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। साथ ही जनता को भी बधाई दी है। शनिवार को प्रैस को जारी एक बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि […]

Continue Reading

ज्वालामुखी में लगा जिला रेडक्रॉस का एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर, 800 लोग लाभान्वित

DNN धर्मशाला 4 मार्च। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया है। वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा शनिवार को ज्वाला जी के गीता भवन में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. […]

Continue Reading

वट्ट रेंज सकोह में फायरिंग अभ्यास

DNN धर्मशाला 4 मार्च। सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि वट्ट रेंज सकोह में द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह तथा जसूर नूरपुर में स्थापित 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा 6 से 15 मार्च तक प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने वार्ड नंबर […]

Continue Reading