जिला में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित

DNN चंबा 22 मई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत चीहल बंगला व पंजोह ,विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत देहरा व चरड़ा , विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत सुनारा व बकाण , विकासखंड भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां व पूलन और विकासखंड […]

Continue Reading

बहु आयामी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं विद्यार्थी– विधानसभा उपाध्यक्ष

DNN चंबा (तीसा) 21मई विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस वर्तमान समय में विद्यार्थियों को अपने जीवन का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ बहु आयामी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए । डॉ. हंसराज आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक […]

Continue Reading

चुराह विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे 10 नए पुस्तकालय- विधानसभा उपाध्यक्ष

DNN चंबा (तीसा) 20 मई विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चुराह विधानसभा क्षेत्र में जल्द 10 नए और पुस्तकालय खोलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय शिक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मददगार साबित होंगे। यह बात आज उन्होंने विधायक […]

Continue Reading

फोक मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं का किया बखान

DNN चंबा 20 मई सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वधान में कलाकारों ने शुक्रवार को समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं व विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों  के प्रचार-प्रसार के लिए गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आज आर्यन कला […]

Continue Reading

शिक्षा  में गुणात्मकता और नैतिकता का समावेश आवश्यक- विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज

DNN चंबा (तीसा) 19 मई विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में साक्षरता के विस्तार के साथ-साथ गुणात्मकता व नैतिकता का समावेश भी आवश्यक है। शिक्षा संस्कार युक्त होनी चाहिए ताकि यूवा वर्ग अपनी समृद्ध संस्कृति व   गौरवशाली इतिहास से जुड़े रहें । देश के परम वैभव के लिए युवाओं […]

Continue Reading

चंबा में पुलिस ने दबोचा नशा तस्कर, चरस सहित गिरफ्तार

DNN चंबा 19 मई । पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने चरस तस्करी के खिलाफ छेड़े अभियान में एक बार फिर से सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस दल गश्त के बाद सिलाघाट से चंबा वापस आ रहा था, तभी एक व्यक्ति अपने दाहिने […]

Continue Reading

स्कूल से छुट्टी कर घर वापस लौट रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत

DNN चम्बा स्कूल से छुट्टी कर घर वापस लौट रहे एक बच्चे की ढांक से गिरने से मौत हो गई। यह मामला चम्बा जिले की ग्राम पंचायत प्रौथा में सामने आया है। यहां पर 7 वर्षीय बालक हैंठा में स्थित प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने आया हुआ था । दोपहर को जब स्कूल से छुट्टी हुई […]

Continue Reading

जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 21 मई को आयोजित होगा केंपस इंटरव्यू : अरविंद चौहान

DNN चंबा 18 मई जिला रोजगार अधिकारी अरविंद  सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चम्बा में 21 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पंजाब में 200 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष व […]

Continue Reading

एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जिला में 95 हजार बच्चों की होगी स्क्रीनिंग- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी

DNN चंबा 18 मई अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि जिला में 1 जून से 30 जून तक जिला में एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 6 माह से 10 साल तक के 95 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जानकारी आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने अभियान को लेकर संबंधित […]

Continue Reading

हिमाचल में दर्दनाक हादसे में वृद्ध महिला जिंदा जली

DNN चंबा 16 मई । चंबा के भरमौर क्षेत्र एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं । यहाँ की क्वार्सी पंचायत में रविवार रात को दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध महिला जिंदा जल गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग डेढ़ बजे क्वार्सी पंचायत के हीलिंग गांव में हुए अग्निकांड में एक वृद्ध महिला जिंदा जल गई। […]

Continue Reading