सोलन में पार्क गाड़ी का पंजाब के मौरा मे कटा टोल

DNN सोलन, 8 नवंबर : सोलन में पार्क गाड़ी का रात को ढाई बजे पंजाब के मौरा मे टोल कटने का मामला सामने आया है। जिसके कारण गाड़ी मालिक भी हैरान है। उसने टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत भी की है। कुछ समय पहले घर की पार्किंग में तैनात वाहन का चालान होने का मामला भी सामने आ चुका है। जानकारी के अनुसार सोलन तहसील में तैनात पटवारी प्रतीक शर्मा की गाड़ी नंबर एचपी 64 ए- 8086 उनके घर देवठी में घर पर पार्क थी। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो उसमें उनकी गाड़ी का टोल 155 रुपए कटने का मैसेज आया। जिससे वे हैरान हो गए। प्रतीक शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी घर में ही पार्क थी, लेकिन उनका टोल मौरा पंजाब टोल प्लाजा में रात को करीब ढाई बजे कटा। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने टोल फ्री नंबर पर की है।

Continue Reading

सोलन में 09 व 11 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

DNN सोलन हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप-केन्द्र औच्छघाट के रखरखाव के दृष्टिगत 09 व 11 नवम्बर, 2024 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 09 नवम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर […]

Continue Reading

सोलन डाक मंडल द्वारा सलोगड़ा में होगा आधार शिविर का आयोजन

DNN सोलन सोलन डाक मंडल द्वारा सलोगड़ा ग्राम पंचायत में 09 नवम्बर, 2024 को आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्थानीय निवासियों को आधार अपडेट करने और नए आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह जानकारी डाक विभाग के प्रक्वता ने दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य […]

Continue Reading

नालागढ़ का मेडिकल डिवाइस पार्क खोलेगा उन्नति के नए द्वार

DNN सोलन सोलन के नालागढ़ उपमण्डल की ग्राम पंचायत मंझोली के घीड़ तथा तैलीवाला गांव में प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क (Medical device park Nalagarh) का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण पर 349.83 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। मेडिकल डिवाइस पार्क के […]

Continue Reading

पारदर्शी सुशासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डीसी-एसपी सम्मेलन के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते हुए ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ शीघ्र प्रदान किए जा सकंे। मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

हिमाचल की तरह झारखंड की मातृशक्ति को भी धोखा देने की तैयारी में कांग्रेस आलाकमान-जयराम ठाकुर

DNN मंडी: पूर्व मुख्यमंत्री में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी वक्तव्य में कहा कि इंडी ब्लॉक हिमाचल की तरह झारखंड के लोगों को भी ठगने की तैयारी कर रहा है। हिमाचल की तरह झारखंड के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के समूह इंडी गठबंधन ने अपनी गारंटियों का पिटारा […]

Continue Reading

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा: कमलेश ठाकुर

DNN धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा। वर्तमान समय में लगभग 250 करोड़ रूपये की लागत से यहां विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत […]

Continue Reading

कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्रदेश सरकार का मूल उद्देश्य- हरदीप सिंह बावा

DNN  नालागढ़ नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ( Hardeep Singh Bawa) ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामशहर में आयोजित ‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। हरदीप सिंह बावा ने […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श

एसजेवीएनएल 15 जनवरी, 2025 तक तीन ऊर्जा परियोजनाओं पर अन्तिम जवाब देना सुनिश्चित करे DNN शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक […]

Continue Reading

Himachal News गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया : बिंदल

DNN शिमला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है, गांरटियों के नाम पर धोखा दिया और गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि खोदा पहाड़ निकली चूहिया । बोलते हैं […]

Continue Reading