सोलन जिला में कोरोना के 10 नए मामलें

DNN सोलन (पूजा वर्मा) 16 फरवरी सोलन जिला में बुधवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। जिला सोलन में कोरोना  मामलों में काफी कमी आ रही है। ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलन जिला में 594 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भिजवाया गया […]

Continue Reading

सीएमओ आवास के पुराने स्टोर में भड़की आग, 2 लाख का नुकसान

DNN नाहन 16 फरवरी। शहर के अस्पताल राउंड की सड़क पर स्थित सीएमओ सिरमौर आवास के पुराने स्टोर में आज दोपहर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से स्टोर में रखा सामान राख […]

Continue Reading

एमएसएमई सोलन द्वारा आईटीआई के छात्रों में उद्यमिता जागरूकता अभियान आयोजित

DNN सोलन (मोहन ठाकुर) 15 फरवरी। आईटीआई सोलन में एमएसएमई सोलन द्वारा आईटीआई के छात्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के मकसद से मंगलवार को जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। अभियान के दौरान छात्रों को एमएसएमई की विभिन योजनाओं के बारे में अवगत करवाया […]

Continue Reading

नाहन मेडिकल कॉलेज में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं, जनवादी महिला समिति ने घेरी सरकार

DNN नाहन(अब्दुल ) 16 फरवरी। राज्य जनवादी महिला समिति की सिरमौर इकाई की जिला स्तरीय बैठक आज दोपहर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने की।दरअसल बैठक में जहां प्रदेश में महिलाओं को पेश आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई, तो वही बैठक में […]

Continue Reading

ऊर्जा मंत्री 17, 18 व 19 फरवरी को होंगें पांवटा विधानसभा के प्रवास पर

DNN पांवटा साहिब 16 फरवरी – बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी 17, 18 व 19 फरवरी 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का उद्धघाटन तथा शिलान्यास करेंगे । यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए […]

Continue Reading

जल शक्ति मंत्री ने धर्मपुर क्षेत्र में किए 12.50 करोड़ की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास 

DNN धर्मपुर (मंडी) 16 फरवरी। जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री  महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के सलौण,गौरत,बरूड संगरैहलू, संधोल और झंगी में करीब 12.50 करोड़ योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए । उन्होंने  51.07 लाख रुपये की लागत की संगरैहलू से भरूड सड़क का उद्घाटन,  संधोल में […]

Continue Reading

संत गुरु रविदास  के जीवन  से मिलती है समाज कल्याण की भावना की सीख-गर्ग

DNN बिलासपुर 16 फरवरी महान गुरु रविदास जयंती की पावन वेला पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहडी-सरेल के गांव बल्हड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री  राजेंद्र गर्ग ने की।  कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्यातिथि ने महान गुरु रविदास जी के चित्र  के सम्मुख […]

Continue Reading

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च में आयोजित किया जाएगा क्राफट मेला

DNN कुल्लू 16 फरवरी।  जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मध्य मार्च से माह के अंत तक मैगा क्राफट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले को मिनी कार्निवाल की तर्ज पर आयोजन करने के लिये जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में बैठक का आयोजन […]

Continue Reading

शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस का चंडीगढ़ में मंथन

DNN चंडीगढ़/शिमला 16 फरवरी. हिमाचल प्रदेश में चार उप चुनावों से कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह अब टूटना नही चाहिए। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहीं । उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से शिमला नगर निगम चुनावों में एकजुटता के साथ […]

Continue Reading

माई वोट इज माई फ्यूचर-पावर ऑफ वनज़ वोट’ थीम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता

DNN कुल्लू 16 फरवरी। भारतीय निर्वाचन आयोग ‘माई वोट इज माई फ्यूचर-पावर ऑफ वनज़ वोट’ थीम पर देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य सक्रिय सहभागिता के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने में आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता का दोहन करना है। प्रतियोगिता में […]

Continue Reading