लोकसभा उपचुनाव के लिए विभिन्न समितियों और टीमों का गठन 

DNN केलांग, 29 जुलाई- लोकसभा उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने विभिन्न समितियों और टीमों के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जिनमें वीडियो सर्विलेंस टीम, वीडियो व्युइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम, फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम समेत अन्य टीमें और समितियां शामिल हैं। […]

Continue Reading

उद्योग मंत्री ने मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र को 1.61 करोड़ रुपए की सौगात दी

DNN ऊना 29 जुलाई। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में 1.61 करोड़ रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास किए। गत देर सांय उन्होंने छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सिंह सत्ती की उपस्थिति में 13.61 लाख रुपए से निर्मित पंप हाउस व अटेंडेंट रूम, 35.24 लाख रुपए की लागत से […]

Continue Reading

शस्त्र लाईसैंस नवीनीकरण की अंतिम तिथी 31 जुलाई

DNN मंडी 29 जुलाई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने सूचित किया है कि जिला मंडी के जिन बंदूक/शस्त्र धारकों के लाईसैंस की वैधता अप्रैल माह के बाद समाप्त हो गई है और वे अपने शस्त्र लाईसैंस का नवीनीकरण कोविड महामारी के कारण नहीं करवा सके हैं, उन्हें 31 जुलाई, 2021 तक बिना किसी जुर्माने […]

Continue Reading

सांप के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत

DNN नालागढ़ नालागढ़ के तहत गांव जागली में सांप के काटने से एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सांप के काटने के बाद परिजन देसी ईलाज के चक्कर में घूमते रहे लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अगले दिन बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया लेकिन तब […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर करेंगे सुन्दरनगर व नाचन क्षेत्र में करोड़ों रूपये की योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास

DNN मण्डी 28 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर 29 व 30 जुलाई को सुन्दरनगर तथा नाचन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपये की परियोजनाओं के उद्घाटन तथा षिलान्यास करेंगे । मुख्यमंत्री दोपहर बाद सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में राजकीय महाविद्यालय निहरी के भवन का उद्घाटन, सलापड़-तत्तापानी सड़क के विस्तारीकरण कार्य की आधारषिला, राजकीय वरिष्ठ […]

Continue Reading

टीबी मुक्त हिमाचल अभियान बारे बैठक का आयोजन

DNN मण्डी 28 जुलाई।  अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में  मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में टीबी मुक्त हिमाचल अभियान, जिला क्षय रोग निवारण, जिला टीवी फोरम तथा जिला स्तरीय टीवी कोमोरबिडिटी के उपर चर्चा की गई । बैठक में मुख्यतः […]

Continue Reading

बीते 24 घंटो में भारी बारिश के कारण 14 की मौत,387 सड़के बंद, नदी नाले उफान पर, अगले 36 में भारी बारिश की चेतावनी

DNN शिमला हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 14 की मौत हुई है। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता है। भारी बारिश ने सबसे नुकसान लाहौल के उदयपुर में पहुंचाया है। जहाँ अचानक बाढ़ ने दर्ज़न लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनमें से 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी […]

Continue Reading

गोविंद ठाकुर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मनीकर्ण का दौरा

DNN कुल्लू 28 जुलाई। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने  मनीकर्ण का दौरा किया जहां ब्रह्मगंगा में बुधवार को प्रातः लगभग 6 बजे भारी वर्षा से आई बाढ़ में कुछ लोग पार्वती नदी की इस सहायक नदी में बह गए हैं। मंत्री जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व […]

Continue Reading

स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा मनाया विश्व हेपेटाइटिस दिवस 

DNN चंबा 28 जुलाई।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के कार्यालय के सभागार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2021 का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में जीएनएम नर्सिंग स्कूल चंबा की लगभग 20 प्रशिक्षु छात्राओं ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी […]

Continue Reading

आईओसीएल ने आयोजित की ऑफ साइट माॅकड्रिल

DNN ऊना 28 जुलाई – इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स, ऊना द्वारा  हरोली तहसील के बाथड़ी में ऑफ साइट माॅकड्रिल का आयोजन किया गया। इस क्षेत्र मेें स्थित इंडियन ऑयल की तेल की पाइपलाइन के निकट इस माॅकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन की ओर से उपमहाप्रबंधक प्रशांत […]

Continue Reading