DNN बद्दी
जिला बद्दी पुलिस की एसआईयू टींम ने एक कमरे से देसी शराब की 51 पेटियां बरामद की। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टींम बरोटीवाला में तैनात थी कि तभी उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गुरबजन सिंह किराये के कमरों में अवैध रूप से अवैध शराब बेचने का कार्य करता है ओर छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की जा सकती है।
एसआईयू की टींम नें सूचना मिलते ही बुरावाला में स्टोव क्रा ट उद्यौग के साथ बने किराये के कमरों में छापा मारा। पूरी टींम नें जब कमरों की तलाशी ली तो एक कमरे से देसी अवैध शराब की कुल 51 पेटियां बरामद की जिनपर चण्डिगढ़ मार्का लगा हुआ था। एसआईयू की टींम नें गुरबजन सिंह से अवैध शराब की 51 पेटीयां बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है ओर आगे की कार्यवाही को अमल में लाया जा रहा है।
अवैध कार्य करने वालो को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायेगा- नवदीप सिंह
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआईयू की टींम नें गुप्त सूचना के आधार पर किराये के लिये बने कमरों से तलाशी के दौरान अवैध शराब की 51 पेटियां बरामद की है ओर अवैध शराब बरामद कर व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
















